---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव की स्ट्रगल स्टोरी सुनकर अरमान मलिक भी हुए भावुक, क्या विनर बनने के लिए ये है चाल?

Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव की स्ट्रगल स्टोरी सुनने के बाद अरमान मलिक की हुई बोलती बंद, कहा कुछ ऐसा जिसे सुनने के बाद आप रह जाएंगे हैरान, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 2:15 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में साई केतन राव और अरमान मलिक पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हैं। यह सच है कि दोनों की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें दिलो जान से सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर साई अपनी स्ट्रगल स्टोरी सुनकर ना सिर्फ अपने फैंस को बल्कि अरमान मलिक को भी भावुक करते हुए नजर आए। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक तरफ लोग इमोशनल नजर आ रहे हैं वहीं कुछ का मानना है कि यह सिर्फ सिंपैथी लेने का एक जरिया है।

लोग कर रहे कमेंट्स

दरअसल साई केतन का वीडियो उनके इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “साई की सक्सेस के पीछे की स्टोरी।” इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा यह सेल्फ मेड इंसान है तो दूसरे ने कहा यह मेरे लिए ऑलरेडी विनर है तो एक ने कहा यह सिर्फ वोट बताने का एक पैतरा है। एक ने लिखा विनर बनने के लिए साई यह सब कर रहा है।

साई ने सुनाई अपनी कहानी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें साई अरमान से अपने पुराने दिनों की बात करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह कहते हैं कि मैं सड़क पर लोगों को पैम्प्लेट बेचता था जब अरमान ने उनसे पूछा तो 200 300 की कमाई होती होगी तो साई जवाब देते है, “कभी उससे कम भी। मैं सुबह 3:30 या 4 बजे उठता था और पैम्प्लेट लेने के लिए चला जाता था। पैम्प्लेट जमा करने के बाद मैं उसे बांटने के लिए जुट जाता था। 6 बजे के आसपास मैं पार्क में जाता था और फिर वहां पैम्प्लेट बांटता था। बहुत से लोग ऐसे भी होते थे जो पर्चे उठकर सिर्फ फेंक देते थे।”

अरमान मलिक ने कहीं ये बात

साई केतन राव ने अरमान मलिक से आगे कहा कि “मैं हिमायत नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में कैशियर और वेटर दोनों के तौर पर काम किया। पहले वहां कैशियर के तौर पर काम करता था और फिर बाद में वेटर भी बन गया। वहीं उनकी स्टोरी सुनने के बाद अरमान मलिक काफी सोच में पड़ जाते हैं और वह कहते हैं की बहुत मेहनत करके यहां आए हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026