---Advertisement---

Cocktail 2 Advance Booking ने अक्षय कुमार को दिया झटका ! कृति सेनन-रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड

Cocktail 2 Advance Booking: रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। इसने अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये मूवी 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 4:33 अपराह्न

Cocktail 2 Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Advance Booking:  रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले ही ये खबरों में बनी हुई है। इसका कारण ताबड़तोड़ प्री-बुकिंग है।  इस मूवी की एडवांस बुकिंग 14 जून 2026 से शुरु हो चुकी है। पिछले चार दिनों में इसने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इन्ही में से एक  अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि,  इसकी ऑपनिंग बहुत ही जबरदस्त होने वाली है।

Cocktail 2 Advance Booking ने क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड?

‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 4.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के ट्रायंगल में फंसी इस मूवी के 71,400 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इसने ‘भूत बंगला’ को पछाड़ा है। आपको बता दें, हालहि में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 3.32 करोड़ का शुद्ध ग्रॉस एडवांस कलेक्शन किया था। वहीं ‘कॉकटेल 2’ का जो 3.67 करोड़ का आंकड़ा है, उसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं। बिना ब्लॉक सीटों के ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन ‘भूत बंगला’ से काफी पीछे है। इसके साथ ही ‘चांद मेरा दिल’, ‘हाय जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ जैसी मूवी भी पीछे छूट गई हैं।

‘कॉकटेल 2’ का बजट, स्टारकास्ट और कहानी

कॉकटेल 2 साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल का दूसरा पार्ट है।  इस बॉलीवुड फिल्म को मशहूर डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बनाया है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। जिसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। ये फिल्म दो लड़कियों के बीच में उलझी कहानी को दिखाती है।  फिल्म का प्रमोशन स्टार्स के द्वारा काफी किया जा रहा है। मूवी में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना  के अलावा संजय दत्त भी हैं। इससे मेकर्स और फैंस को काफी सारी उम्मीदें हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026