---Advertisement---

Deepika Padukone के लिए प्रोटेक्टिव पति बने ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह, प्रेग्नेंसी के लिए महिलाओं को मिला स्टाइलिश फैशन चॉइस

Deepika Padukone: स्टाइलिश अवतार से होने वाली मां ने लोगों का दिल जीता है तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने जिस तरह से उन्हें प्रोटेक्ट किया वह भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। आइए जानते हैं कैसे कपल लोगों के बीच सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: हाल ही में धुरंधर फिल्म में अपनी एक्टिंग से हमजा बनकर लोगों का दिल जीत चुके रणवीर सिंह एक बार फिर से पापा बनने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए लोगों को बता दिया कि वह बहुत जल्द मां बनने वाली है। वहीं इस सबके बीच बॉलीवुड के मशहूर कपल को स्पॉट किया गया और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। जहां दीपिका पादुकोण होने वाली मां और प्रेग्नेंट महिलाओं को फैशन टिप्स देती नजर आई। इसके अलावा लोगों का ध्यान रणवीर सिंह ने भी खींचा है।

मैटरनिटी के लिए परफेक्ट है यह स्टाइल

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो उन्होंने दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद पहले पब्लिक अपीरियंस को कंफर्टेबल लेकिन स्टाइलिश रखा जो उनके जबरदस्त फैशन सेंस को दिखाने के लिए काफी है। यह होने वाली सभी मां कॉपी कर सकती हैं। निश्चित तौर पर मैटरनिटी स्टाइल के लिए आपका बेस्ट फैशन चॉइस हो सकता है।

दीपिका पादुकोण के स्टाइल को कर सकते बिना सोचे प्रेग्नेंसी के लिए कॉपी

दीपिका ने मोनोक्रोमैटिक ऑल-डेनिम आउटफिट को स्टाइल किया है। उन्होंने डार्क इंडिगो ब्लू रंग की एक स्ट्रक्चर्ड, ओवरसाइज़्ड डेनिम शर्ट पहनी जिसमें चेस्ट पॉकेट और कंट्रास्ट स्टिचिंग थी। इसे मैचिंग लूज़-फिट स्ट्रेट-लेग डेनिम ट्राउज़र के साथ पेयर किया था। इसके साथ पीले स्नीकर्स के साथ स्क्वायर फ्रेम पहने थे। उन्होंने एक बड़ा डार्क ब्राउन ओवरसाइज़्ड लेदर बैग कैरी किया था।

Deepika Padukone के लिए धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह का दिखा प्यार

वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की बात करें तो व्हाइट लूज टी-शर्ट और डेनिम में वह काफी हैंडसम हंक दिखाई दे रहे थे लेकिन इस सबके बीच जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है उनका प्रोटेक्टिव पति वाला अवतार जो वाकई हर किसी के दिल को जीत लेने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण को साए की तरह धुरंधर एक्टर प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें एयरपोर्ट तक लेकर जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज में नजर आए थे और उनकी आने वाली फिल्म प्रलय है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में राका और किंग है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Diljit Dosanjh

अप्रैल 28, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 40

अप्रैल 28, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11

अप्रैल 28, 2026