Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर के सिक्वल को लोग लेकर लोगों में एक अलग ही बेकरारी नजर आ रही है लेकिन इस सबके बीच धुरंधर 2 के एक एक्टर ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। सोशल मीडिया पर उनका रिव्यू चर्चा में है। जी हां, उज़ैर बलूच का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने इस फिल्म को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि आखिर क्यों यह खास होने वाला है। इसकी सक्सेस को लेकर दावा करते हुए दिखे। यह ऐसे समय में चर्चा में है जब बीते दिन मुकेश छाबड़ा ने बड़े साहब को लेकर सोशल मीडिया पर कृप्टिक पोस्ट किया था तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लेटेस्ट इंटरव्यू को फैंस धुरंधर 2 से जोड़ रहे हैं।
क्यों खास होने वाली है धुरंधर 2
दरअसल धुरंधर 2 रिव्यू की बात करें तो दानिश पंडोर का इसे लेकर बयान चर्चा में है। हमजा के साथ उनकी दोस्ती और भाई रहमान डकैत के लिए प्यार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सबके बीच उन्होंने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए कहा कि मैं इसकी गारंटी दे सकता हू की धुरंधर 2 में बहुत सारी ऐसी चीज है जो खास है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए कहा कि आदित्य सर ने इसे बहुत अच्छे से लिखा है उन्हें कैप्टन ऑफ द शीप कहा। इसके साथ ही रणवीर सिंह को लव और इंस्पायरिंग बताते हुए कहा कि वह बहुत सेल्फलेस एक्टर है।
क्या उजैर बलूच की हमजा संग होगी धुरंधर 2 में तकरार
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए एक्टर ने यह भी कहा कि वह कहानियों को लेकर जो क्लेरिटी और विजन रखते हैं वह वाकई कमाल का है। उनकी मेसी एनर्जी जाहिर तौर पर इंस्पायरिंग है। वह बाकी स्टार्स को भी स्क्रीन पर चमकने के लिए मदद करते हैं। वह बहुत ही कॉन्फिडेंट है हालांकि इस दौरान उजैर बलूच की हमजा संग लड़ाई को लेकर लोगों को कंफ्यूज रखते हैं और इस पर जवाब नहीं देते हैं।
धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले मुकेश छाबड़ा
Who is the Bade Bhai Sahab? The guess game is still on. Just wait a few more days, guys — you’ll get all your answers.
— Mukesh Chhabra CSA (@CastingChhabra) March 13, 2026
मुकेश छाबड़ा ने भी लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एक पोस्ट किया था जो काफी सुर्खियों में रहा जहां उन्होंने कहा था कि “बड़े भाई साहब कौन है अंदाजे लगाने का खेल अभी भी जारी है दोस्तों बस कुछ दिन और इंतजार कर लो तुम्हें अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।” दरअसल इसे लेकर इमरान हाशमी और सलमान खान का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है।
जानिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किस बयान को जोड़ा जा रहा धुरंधर 2 के साथ
Reporter: Are directors making narrative-based movies?
Nawaz: We all know propaganda movies are being made,most of them are fake, even you know it’s fake & narratives are being set. Don’t make me open my mouth
Nawaz gives a tight slap to movies like Kerala Story 2 & Dhurandhar. pic.twitter.com/oCgZNJILWc
— Nehr_who? (@Nher_who) March 14, 2026
वहीं बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तो उनसे पूछा जाता है कि क्या डायरेक्टर नरेटिव पर आधारित फिल्में बना रहे हैं। ऐसे में नवाजुद्दीन यह कहते हुए नजर आते हैं कि सच्चाई हम सभी जानते हैं देश में जिस तरह की फिल्में बन रही है उनके पीछे की सच्चाई क्या है। आप जानते हैं लेकिन बोलेंगे नहीं वह कहते हैं कि झूठी फिल्में बन रही हैं फेक फिल्में बन रही है। मुझे अपना मुंह खोलने पर मजबूत मत करिए। ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या केरल स्टोरी 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों पर निशाना साधा है।
एडवांस बुकिंग में दिखा कमाल
जहां तक बात करें धुरंधर 2 की तो यह 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है और लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस की एक्साइटमेंट जोरों पर है और एडवांस बुकिंग में भी खास कमाल दिखा रही है। एक बार फिर से रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल की वापसी होने वाली है।






