---Advertisement---

Dimple Kapadia: प्यार के लिए इंडस्ट्री को कहा था अलविदा, शादीशुदा होने के बाद भी इस सुपर स्टार को कर रही थी डेट

Dimple Kapadia: किसी समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार डिंपल कपाड़िया को शायद आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। 16 साल की उम्र में एक्टिंग में डेब्यू करने वाली डिंपल बॉलीवुड की बॉबी यूं ही नहीं कहलाने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपने सपने और प्रोफेशन को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2023 11:23 पूर्वाह्न

Dimple Kapadia
Follow Us
---Advertisement---

Dimple Kapadia: किसी समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार डिंपल कपाड़िया को शायद आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। 16 साल की उम्र में एक्टिंग में डेब्यू करने वाली डिंपल बॉलीवुड की बॉबी यूं ही नहीं कहलाने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपने सपने और प्रोफेशन को छोड़ना पड़ा था और इस समय उन्होंने अपने प्यार को चुना। हालांकि उन्हें इस वक्त पता नहीं था कि जिस प्यार के लिए उन्होंने अपने करियर को छोड़ने का फैसला लिया है उसी प्यार को आगे जाकर उन्हें छोड़ना पड़ेगा। खैर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी काफी अलग और मुश्किलों से भरी रही है।

इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

अगर डिंपल की जिंदगी की बात करें तो यह सच में काफी चुनौतीपूर्ण रही है। रईश परिवार में जन्म होने के बाद फ़िल्मी सफ़र भी काफी दिलचस्प रहा है। इस सब की शुरुआत तब हुई जब राज कपूर की नजर एक पार्टी के दौरान डिंपल पर पड़ी थी और उन्होंने फैसला कर लिया कि वह अपनी फिल्म ‘बॉबी’ में उन्हें कास्ट करेंगे। इस फिल्म को उन्होंने ऋषि कपूर को ऑफर किया था। कहने में दो राय नहीं है कि राज कपूर का यह फैसला उनके लिए सही साबित हुई और फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: पोते Karan Deol की शादी की खुशी में डूबे धर्मेंद्र, रिसेप्शन के लिए बुक की ये खास खूबसूरत जगह

राजेश खन्ना ने किया था प्रपोज

इस फिल्म के जरिए डिंपल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह बता दिया कि इंडस्ट्री में वह दबदबा दिखाने आ गयी है। इस फिल्म से उनके चाहने वालों की लाइन लग गयी थी लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जो उन्हें दीवानों की तरह चाहने लगा था। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। एक दिन राजेश ने समंदर किनारे अपने प्यार को प्रोपोज किया और डिंपल भी मना नहीं कर पाई। राजेश खन्ना की फैन होने की वजह से वह काफी खुश थी और उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें जिंदगी में सब मिल गया। इस दौरान राजेश खन्ना ने यह शर्त रख दी थी कि शादी एक बाद डिंपल को इंडस्ट्री छोड़नी होगी। प्यार की वजह से उन्होंने इस शर्त को मान लिया और 16 साल की उम्र में राजेश की दुल्हनिया बन गयी थी।

इस एक्टर संग जुड़ा था डिंपल का नाम

इस शादी के बाद जहां एक तरफ ‘बॉबी’ हिट हुई वहीं राजेश और डिंपल की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी का जन्म हुआ। मशादी को 9 साल गुजरे और दोनों शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे थे लेकिन लड़ाई-झगड़े होने के बाद डिंपल ने राजेश को छोड़ दिया लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। राजेश से अलग होने के बाद एक बार फिर उन्होंने में इंडस्ट्री में वापसी की थी। कहा जाता है कि इस दौरान वह सनी देओल को डेट करने लगी थी और दोनों का रिश्ता 11 साल तक रहा था वहीं बाद में राजेश खन्ना के पास डिंपल वापस चली गयी थी। 27 साल बाद घर वापसी के बाद वह राजेश खन्ना के साथ अंत समय तक रही थी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026