---Advertisement---

Dipika Chikhlia: 33 साल बाद इस शो से वापसी कर रही हैं रामायण की सीता, इंडस्ट्री और करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Dipika Chikhlia: दीपिका चिखलिया वह नाम है जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक समय पर काफी चर्चा में रहा है लेकिन अब समय बदल गया और यह नाम ज्यादा सुनाई देता नहीं है। अपने समय की मशहूर अभिनेत्री जिन्हें हॉलीवुड की फिल्में भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसके आगे रामायण को चुना और इसमें किरदार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dipika Chikhlia: दीपिका चिखलिया वह नाम है जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक समय पर काफी चर्चा में रहा है लेकिन अब समय बदल गया और यह नाम ज्यादा सुनाई देता नहीं है। अपने समय की मशहूर अभिनेत्री जिन्हें हॉलीवुड की फिल्में भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसके आगे रामायण को चुना और इसमें किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हो गयी। जी हां, हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका की जो लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं। हालांकि अब लगभग 33 साल बाद दीपिका कमबैक के लिए तैयार है और यह जानकार उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं आखिर किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी दीपिका।

इस शो में नजर आएंगी दीपिका

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका चिखालिया ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ शो से टीवी पर वापसी कर रही है ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। यह शो दीपिका के लिए काफी खास है क्योंकि वह इसे खुद ही प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस बात की जानकरी दीपिका ने खुद भी दी है और बताया है कि यह शो उनके लिए काफी खास है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

दीपिका ने कहीं ये बात

रिपोर्ट्स की माने तो इस शो को लेकर दीपिका ने कहा, “खुद निर्माता बनने के पीछे कई कारण रहे हैं और इसमें से एक है मनपसंद किरदार। एक कलाकार के तौर पर मुझे दूसरों के लिए काम करना वह मजा नहीं दे रहा था। जिस तरह की भूमिकाएं मैं करना चाह रही थी वैसी नहीं मिल रही थी। इसलिए मैंने खुद का प्रोडक्शन शुरू किया ताकि कुछ अच्छा काम कर सकूं। मुझे कई ऑफर भी मिले थे लेकिन उसमें मुझे किरदार पसंद नहीं आया था इसलिए मैंने मना कर दिए थे।”

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका भले ही शोबिज की दुनिया से गायब है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी और फैमली की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के पति का नाम हमेंत टोपीवाला है और एक्ट्रेस की दो बेटियां हैं। दीपिका लोगों के बीच रहने के लिए आए दिन कुछ अलग करती हैं और अब उनके प्रोडक्शन में बने शो के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026