---Advertisement---

Diwali 2023: वीकेंड पर एंटरटेनमेंट लवर्स की बल्ले-बल्ले, ‘टाइगर 3’ से लेकर BTS तक को यहां करें एंजॉय

Diwali 2023: दिवाली पर वीकेंड को और भी खास बनाने के लिए आप कुछ शो, वेब सीरीज और टाइगर 3 को इंजॉय कर सकते हैं। त्योहारों का यह मौसम वाकई काफी खास होने वाला है क्योंकि इस बार सलमान खान खुद दिवाली को मजेदार बनाने की कोशिश में जुटे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आप कई फिल्मों को देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2023 6:29 अपराह्न

diwali 2023
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2023: इस वीकेंड होने वाला है काफी कुछ खास क्योंकि दिवाली लेकर आ रही है जिंदगी में खुशियां। दीपों के इस त्यौहार को और भी स्पेशल बनाने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत कुछ हो रहा है। जी हां, जहां एक तरफ दिवाली पार्टी में सेलेब्स जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस हफ्ते आप घर बैठकर ओटीटी पर कई फ़िल्में और शो को भी एंजॉय कर सकते हैं। वहीं इस मौके पर सलमान खान ‘टाइगर 3′ लेकर भी आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे यह दिवाली है आपके लिए खास और आप किन शो को कर सकते हैं एंजॉय।

‘टाइगर 3’ को कैसे भूल सकते हैं आप

अगर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की बात करें तो इस लिस्ट में टाइगर 3 का नाम टॉप पर है। यह 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमें कैटरीना कैफ और सलमान खान नजर आने वाले हैं। यह सलमान और कैटरीना के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में आप वीकेंड पर इस फिल्म को सिनेमाघर में एंजॉय कर सकते हैं।

‘घूमर’ देख सकते हैं आप

अभिषेक बच्चन की यह फिल्म ओटीटी पर बहुत जल्द स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी और सैयामी खेर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वैसे तो यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हो गई थी लेकिन इसे लेकर बज की वजह यह या अब 10 नवंबर को जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

बीटीएस लवर्स के लिए है तोहफा

बीटीएस येट टू कम जल्द अमेजन प्राइम पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 103 मिनट की फिल्म प्राइम वीडियो पर आप 9 नवंबर को स्ट्रीम कर सकते हैं। निश्चित तौर पर बीटीएस देखने वालों के लिए यह काफी खास होने वाला है।

‘पिप्पा’ को भी देख सकते हैं आप

इशान खट्टर, मृणाल ठाकुर की फिल्म अमेजन प्राइम पर 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

कॉफी विद करण सीजन 8

कॉफी विद करण में वीकेंड को खास बनाने के लिए सारा अली खान और अनन्या पांडे भी आ रही है। इस दौरान दोनों करण जौहर के साथ खुलकर बात करती हुई नजर आएंगी। आप इसे disney+ हॉटस्टार पर 9 नवंबर को देख सकते हैं। दिवाली पर फैंस के लिए यह भी किसी तोहफे से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026