---Advertisement---

बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेने के लिए बेताब है 38 साल की Esha Gupta! पहले ही कर चुकी बच्चे के लिए खास प्लानिंग

Esha Gupta: ईशा गुप्ता ने 38 साल की उम्र में शादी से पहले करवा लिए हैं एग फ्रिज, एक्ट्रेस ने बच्चे और अपने बॉयफ्रेंड को लेकर किया जबरदस्त खुलासा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2024 6:40 अपराह्न

Esha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी फिल्मों से ज्यादा फोटोज को लेकर चर्चा में बनी रहती है लेकिन इस दफा वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप और शादी को लेकर लाइमलाइट में है। सोशल मीडिया सेंसेशन ईशा हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। कहा जा रहा है कि ईशा बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात लेने वाली है और शादी के बाद वह बहुत जल्द मां भी बनेगी। इसके लिए उन्होंने खास इंतजाम कर लिया आइए। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

ईशा ने शादी की प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी

38 साल की ईशा गुप्ता लंबे समय से स्पेनिश बिजनेसमैन मैनुअल कैम्पोस को डेट कर रही है और कहा जा रहा है कि वे बहुत जल्द शादी के बंधन करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में खबरें आग तरह वायरल हुई क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी और बच्चों के लेकर एक साक्षात्कार में खुलासा किया है। बता दें कि 5 साल से ईशा अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है और ऐसे में खुद एक्ट्रेस ने कहा कि “मेरी शादी कभी भी हो सकती है। मैं फिलहाल अपने स्वास्थ्य पर फोकस कर रही हूं। जब लगेगा कि सही समय आ गया है तो मैं शादी भी कर लूंगी और निश्चित तौर पर मेरे बच्चे भी होंगे क्योंकि मैं बच्चे चाहती हूं।”

एग फ्रीज करवाने पर कहीं ये बात

एक्ट्रेस ने इस दौरान यह भी कहा कि बच्चे और कुत्ते मेरे जीवन के जीने का मकसद हैं। मैं बच्चे चाहती हूं और शादी के बाद जल्द बच्चे करूंगी इसके बिन मकसद नहीं है
इसके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है। उन्होंने कहा कि मैं मैनुअल से मिलने से पहले ही 2017 में अपने एग फ्रिज करवा लिए हैं। अगर मैं एक एक्ट्रेस नहीं होती तो मेरे तीन-चार बच्चे हो गए रहते।

एग फ्रीजिंग से शरीर पर पड़ते हैं ये असर

इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एग फ्रीजिंग के दौरान होने वाले शरीर में बदलाव को लेकर भी बात करती हुई नजर आई। उन्होंने कहा क्योंकि इस दौरान हार्मोन बदलते हैं तो इस वजह से वजन भी बढ़ जाता है। शरीर में काफी बदलाव होते हैं। इस दौरान आपके काफी मूड भी बदलाव होते हैं लेकिन मन में खुशी होती है।

मैनुअल भी बच्चे के लिए है तैयार

बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप को लेकर ईशा ने कहा कि मैनुअल भी जानता है कि मुझे बच्चे कितने प्यारे हैं और इसलिए वह भी बाप बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम शादी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैनुअल को किसी भी चीज से कोई दिक्कत नहीं है। वह बच्चा गोद लेने में भी खुश है और सेरोगेसी में भी उसे कोई परेशानी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

अप्रैल 17, 2026

Avengers Doomsday

अप्रैल 17, 2026