---Advertisement---

1800 करोड़ तो कमा लिए क्या अब Allu Arjun जायेंगें जेल? जाने कैसे फैंस का पागलपन साउथ एक्टर के लिए बना गले की फांस?

Allu Arjun: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हुई थी। वहीं, उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ था। इस मामले में एक्टर को आरोपी बनाया गया था। अब अल्लू अर्जुन को समन भेजा गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun:  अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक ‘पुष्पा 2 द रुल’ अब एक्टर के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस साउथ मूवी ने 1871 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था । इस मूवी को लेकर फैंस के बीच इतना ज्यादा क्रेज था कि,  स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया था।  यह घटना 4 दिसंबर 2024 की है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फैंस की भीड़ के चलते ये हादसा हुआ था। जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इसी मामले पर अब एक्टर को समन भेजा गया है।

Allu Arjun क्या जाएंगे जेल?

पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान  हुए इस हादसे पर हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन और मामले से जुड़े सभी आरोपियों को समन भेजा है। 22 जून को एक्टर को कोर्ट पहुंचने के आदेश दिए हैं।इस समन ने फैंस के बीच टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, उन्हें लग रहा है कि, क्या उनका पुष्पा जेल जाने वाला है। आपको बता दें, इसकी संभावना बहुत कम है। क्योंकि इस हादसे के बाद एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसके लिए उन्होंने एक रात जेल में भी बितानी पड़ी थी। फिलहाल एक्टर तेलंगाना हाई कोर्ट  के आदेश के बाद अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। लेकिन अगर महिला की मौत का मामला कोर्ट में लंबा चलता है और  अल्लू अर्जुन दोषी ठहराए जाते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है।आपको बता दें, मृतक महिला की उम्र 39 साल के आस-पास थी। उसका 9 साल का बेटा श्रीतेज भी गंभीर रुप से घायल हुआ था। फिलहाल पीड़ित बच्चे की हालत में बहुत धीमा सुधार हो रहा है। दिमाग में चोट लगने के बाद बच्चे को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था। अभी वो बोल नहीं पाता है।

‘पुष्पा 2 द रुल’ फिल्म ने रचा था इतिहास

साल 2024 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2 द रुल’ मूवी साल की सबसे हिट मूवी थी। इसका बजट 500 करोड़ के आस-पास था। पुष्पा 2 का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1871 करोड़ के आस-पासा था। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बहुत अच्छी कमाई की थी। इस मूवी के क्रेज के कारण ही ये हादसा हुआ था।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026