---Advertisement---

तामझाम को छोड़ Hina Khan का यह ट्रेडिशनल लुक गर्मियों की शादी के लिए है परफेक्ट, दिखेंगी क्लासी और स्टाइलिश

Hina Khan: हिना खान टीवी की वह हसीना जो अपने फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेटेस्ट लुक से उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि वेस्टर्न ही नहीं इंडियन लुक में भी उनकी कोई तुलना नहीं है। वह लेटेस्ट क्लिक्स में बला की खूबसूरत नजर आ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2023 2:53 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: हिना खान टीवी की वह हसीना जो अपने फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेटेस्ट लुक से उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि वेस्टर्न ही नहीं इंडियन लुक में भी उनकी कोई तुलना नहीं है। वह लेटेस्ट क्लिक्स में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनका यह अंदाज देख लोगों की निगाहें अटक गई हैं। गर्मियों में शादी सीजन के लिए परफेक्ट इस लुक की बात करें तो हिना बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनका यह कातिलाना अंदाज उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में ट्रेडिशनल ड्रेस को कैरी करती नजर आई उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि फैशन में वह आज भी राज कर रही हैं।

हिना खान की ड्रेस है काफी खास

हिना खान की इस लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है और उनका अंदाज दिलकश है। एक्ट्रेस ने पिंक लॉन्ग सूट और प्लाजो को कैरी किया है जिसका नैक वी शेप में प्लंजिंग स्टाइल में है। सूट का स्लीव्स भी फुल लेंथ में है और वह चूड़ीदार डिजाइन में है। हिना ने इस ट्रेडिशनल ऑउटफिट को दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है जो इसे और भी खास बना रहा है। दुपट्टे में हेवी गोल्डन गोटा वर्क है जो इसे क्लासी टच देने के लिए परफेक्ट है। हिना का यह देसी ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

हिना ने ट्रेडिशनल लुक को इस तरह किया स्टाइल

हिना खान के इस कम्पलीट लुक की बात करें तो उन्होंने इस सूट के साथ हैवी चोकर और इयररिंग्स से कम्पलीट किया है। एक्ट्रेस फोटोज में अपने रिंग्स को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। मिडिल पार्टेड हाफ कर्ली हेयरस्टाइल से एक्ट्रेस इस लुक में तड़का लगा रही हैं और हाई हील्स से इस लुक को कम्पलीट किया।

मेकअप भी है जबरदस्त

इस ट्रेडिशनल लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप को कैरी किया है और उन्होंने हेवी मस्कारा और डार्क आईलाइनर से इसे खास टच देती नजर आई। हिना का यह लुक देख फैंस जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026