---Advertisement---

Holi Special: इन वजहों से रंगों से परहेज करते हैं ये सेलेब्स, होली के दिन खुद को कर लेते हैं कमरे में बंद

Holi Special: बॉलीवुड सेलेब्स में से कुछ का मानना है कि होली पर खेले जाने वाले रंग और गुलाल प्रकृति को नुक्सान पहुंचाते हैं ऐसे में वे होली खेलने से परहेज करते हैं। ये सेलेब्स रंगों से दूरी बना कर रखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi Special: होली का त्यौहार खास होता है और लोग इसे तरह-तरह से मनाते हैं। रंगों के इस त्यौहार को जहां कुछ लोग जोरों-शोरों से मनाते हैं वहीं कुछ लोग रंगों से परहेज करते हैं और उन्हें कई वजहों से होली खेलना पसंद नहीं होता है। होली की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलता है लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो होली खेलना पसंद नहीं करते हैं और वे सादगी से इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

करीना कपूर नहीं खेलती हैं होली

होली का त्यौहार जहां खुशियों को मनाने के लिए होता है वहीं करीना कपूर के लिए यह दिन खास नहीं होता है। एक्ट्रेस इस दिन को सेलिब्रेट करना पसंद नहीं करती हैं। उनका कहना है कि वह अपने दादाजी राज कपूर की मौत के बाद होली नहीं मनाती हैं। ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस कभी होली नहीं मनाई क्योंकि उन्हें बचपन में होली खेलना पसंद था।

रणवीर सिंह नहीं मनाते हैं होली

कपड़ों पर रंग-बिरंगे एक्सपेरिमेंट करने वाले रणवीर सिंह को होली खेलने से परहेज है। उनका मानना है कि होली के दौरान सफाई नहीं रहती है और हर जगह गंदगी हो जाती है। ऐसे में एक्टर को बिलकुल पसंद नहीं है कि कोई उन्हें रंग लगाए।

रणबीर कपूर भी होली से करते हैं परहेज

होली के दिन रणबीर कपूर भी एन्जॉय नहीं करते हैं और वो रंगों से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं। रणबीर होली सेलिब्रेशन में शिरकत नहीं करते हैं और खुद को कमरे में बंद रखते हैं। ‘बलम पिचकारी’ में रंगों से सराबोर नजर आने वाले रणबीर गाने के दौरान भी असहज महसूस कर रहे थे।

टाइगर श्रॉफ भी नहीं खेलते हैं होली

टाइगर श्रॉफ को होली खेलना बिलकुल नहीं पसंद है और उनका मानना है कि होली खेलने से पानी की बर्बादी होती है। वहीं एक्टर को केमिकल कलर्स से डर भी लगता है इसलिए वह रंगों से परहेज करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026