---Advertisement---

Janhvi Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस, साउथ इंडियन लुक में दिखा कपल

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का यह अंदाज देख फैंस को खूब इम्प्रेस हो रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों साउथ इंडियन लुक में नजर आए और फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग जाह्नवी तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2023 12:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। एक्ट्रेस भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो लेकिन फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी बॉलीवुड में दमखम दिखाने के बाद अब साउथ में डेब्यू करने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस जल्द ही ‘एनटीआर 30’ में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इस बीच जाह्नवी तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर पहुंची है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह सिर झुकाकर भगवान किए आराधना में लीन नजर आ रही हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

साउथ लुक में नजर आईं जाह्नवी

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी ट्रेडिशनल अंदाज में मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं। जाह्नवी ने तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन किए औऱ पूजा की। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन खुशी कपूर ने भी दर्शन किए। दोनों का यह वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी झुककर प्रणाम कर रही हैं और आशीर्वाद ले रही हैं। इस दौरान लोगों का ध्यान खींचा उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया जो उनके साथ नजर आए। वीडियो में जाह्नवी पिंक कलर किए ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने इस लुक को गोल्डन ज्वेलरी से कम्पलीट किया है। साउथ फिल्मों में डेब्यू से पहले एक्ट्रेस का यह लुक साउथ से इंस्पायर्ड है। वहीं शिखर इस दौरान व्हाइट धोती में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार का इंस्टाग्राम पर डेब्यू के बाद दिखा स्टारडम, चंद मिनटों में फॉलोवर्स के मामले तोड़े कई रिकॉर्ड

कई फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ईशान खट्टर के साथ ‘धड़क’ फिल्म से इंडस्ट्री में आई थी। एक्ट्रेस हाल ही में ‘मिली’ फिल्म में दिखी थी। वहीं एक्ट्रेस के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। जाह्नवी ‘बवाल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। वहीं फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का भी इंतजार कर रहे हैं। ‘एनटीआर 30’ में जाह्नवी जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार से भी चर्चा में होती हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026