---Advertisement---

Kangana Ranaut और Urfi Javed के बीच हिंदू-मुस्लिम और ‘पठान’ को लेकर छिड़ा घमासान, जानिए क्या है पूरा मामला

Kangana Ranaut vs Urfi Javed: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय खुद चर्चा में हैं और वजह है उनकी फिल्म ‘पठान’। ‘पठान’ को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है और सेलेब्स भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत और उर्फी जावेद भी शामिल हैं। इस फिल्म को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2023 3:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut vs Urfi Javed: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय खुद चर्चा में हैं और वजह है उनकी फिल्म ‘पठान’। ‘पठान’ को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है और सेलेब्स भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत और उर्फी जावेद भी शामिल हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों हसीनाएं आपस में भिड़ गई हैं और सोशल मीडिया पर इस बहस की खूब चर्चा हो रही हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों पठान को लेकर आपस में भिड़ गई कंगना और उर्फी जिसे लेकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।

यह है पूरा मामला

दरअसल फिल्म प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें फैंस सिनेमाघर में ‘पठान’ को एन्जॉय कर रहे हैं और खूब नाच रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “#Pathaan की अपार सफलता के लिए @iamsrk और @deepikapadukone को बहुत-बहुत बधाई!!! यह साबित करता है 1) हिंदू मुसलमान शाहरुख खान को समान रूप से प्यार करते हैं 2) विवादों का बहिष्कार फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि मदद करता है 3) प्रेमकाव्य और अच्छा संगीत काम करता है 4) भारत सुपर धर्मनिरपेक्ष है।” इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, “बहुत अच्छा विश्लेषण… इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों को प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खानों को… और मुस्लिम अभिनेत्रियों को लेकर जुनून सवार है, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत अनुचित है… दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है।”

Also Read: Farebi Yaar Web Series On ULLU: भारती झा की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस, आखिर इस बार किस हद को करेंगी पार

उर्फी जावेद ने ली कंगना की चुटकी

कंगना के इस ट्वीट को देख उर्फी चुप नहीं बैठी और वह कंगना रनौत से पंगा ले बैठी हैं। उन्होंने कंगना के ट्वीट पर लिखा, “हे भगवान! ये क्या बंटवारा है, मुस्लिम एक्टर्स, हिंदू एक्टर्स। कला को धर्म के नाम पर नहीं बांटा जाता। यहां सिर्फ एक्टर्स हैं।” वहीं इस ट्वीट को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। चाहे जो भी हो उर्फी लाइमलाइट में आना खूब जानती हैं।

Also Read: फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट, वेट कम करने में है बेहद असरदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026