---Advertisement---

KBC 15: देखो सबकुछ बदल रहा! मजेदार प्रोमो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने दी फैंस को खुशखबरी, इस बार क्या है शो में ट्विस्ट

KBC 15: पिछले 23 साल से लगातार लोगों के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए क्विज बेस्ड रियलिटी शो हर साल ऑन एयर होता है। इस शो के जरिए लोगों को ना सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि जनरल नॉलेज की जानकारी मिलती है। शो में कंटेस्टेंट आते हैं और प्राइज मनी जीतकर भी जाते हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 2:21 अपराह्न

kbc 15
Follow Us
---Advertisement---

KBC 15: पिछले 23 साल से लगातार लोगों के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए क्विज बेस्ड रियलिटी शो हर साल ऑन एयर होता है। इस शो के जरिए लोगों को ना सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि जनरल नॉलेज की जानकारी मिलती है। शो में कंटेस्टेंट आते हैं और प्राइज मनी जीतकर भी जाते हैं। इस दौरान शो के होस्ट से बातचीत करने का भी मौका मिलता है और अपनी कहानी दुनिया को सुनाने की भी। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की। एक बार फिर अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ (KBC 15) लेकर आ रहे हैं जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि इस बार का शो काफी अलग और खास होने वाला है।

अमिताभ ने कविता से जीत लिया लोगों का दिल

शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “बदल रहा है, बदल रहा है देखो सब कुछ बदल रहा है। बड़े ज्ञान से बड़ी शान से देखो सब कुछ बदल रहा है। टाइम की मुश्किल आस्किंग है, तो तैयार मल्टीटास्किंग है। भाई अपना बिजनेस सेम है लेकिन मोड़ ऑफ पेमेंट बदल रहा, देखो सब कुछ बदल रहा। दुनिया की सोच को छोड़ कर पीछे, दिल अपनी राहें समझ रहा। दिन और रात का फर्क न रहा, सपनों से चेहरा चमक रहा। देखो सब कुछ बदल रहा। मोबाइल फोन बना गजब का देखो दुनिया के स्वाद परोस रहा। लस्सी पराठे खाने वाला डाइटिंग करने को मचल रहा। देखो सब कुछ बदल रहा है। प्यार भरा आशीर्वाद वही बस एक्सेक्यूशन बदल रहा। नए अरमान, नई मुस्कान, नए आसमान लिए बड़ी शान से बड़े ज्ञान से देखो इंडिया बदल रहा। ज्ञान से और शान से बढ़ते रहना ही बदलते रहने का नाम है। बदल रहा है देश, बदल रहा है कौन बनेगा करोड़पति।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

इस बार क्या होने वाला है खास

इस प्रोमो को देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि इस बार का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ काफी अलग होने वाला है। जिस तरह बिग बी इस शो को प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में नई तकनीक और सुविधाओं को ध्यान में रखकर इस शो को बनाया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब होंगे। यही वजह है कि प्रोमो को भी काफी प्यार मिल रहा है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आखिर कब ऑन एयर होने वाला है शो

अमिताभ के अंदाज को देख लोग शो को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक शो ऑन एयर होने की तारीख की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शो के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हो गई थी वही माना जा रहा है कि यह अगस्त से ऑन एयर होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026