---Advertisement---

Sidharth Malhotra से शादी के बाद कुछ ऐसा होगा Kiara Advani का ससुराल, नेवी बैकग्राउंड के हैं ससुर

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड की एक और जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की। दोनों प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी तक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी लव स्टोरी पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 3, 2023 1:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड की एक और जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की। दोनों प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी तक को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी लव स्टोरी पर फैंस की निगाहें थी और लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। फिलहाल यह खबर सुर्खियों में है कि कपल 6 फरवरी को राजस्थान में शाही अंदाज में सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैमिली यानी कियारा आडवाणी के ससुराल में कौन-कौन हैं।

आखिर कौन हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सनी मोंटी मल्होत्रा

सबसे पहले बात सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सनी मोंटी मल्होत्रा की करें तो वह नेवी ऑफिसर रह चुके हैं। इससे यह साफ जाहिर है कि वह वसूलों के पक्के होंगे। फिलहाल कियारा संग उनकी कैसी बॉन्डिंग है इस बारे में कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तो साफ है कि एक्ट्रेस की दुनिया बदलने वाली है।

हाउसवाइफ हैं सिद्धार्थ की मां

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां की बात करें तो उनकी मां का नाम रिम्मी मल्होत्रा है और वह एक हाउसवाइफ हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मां कियारा को खूब प्यार करती हैं और वे काफी करीब हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

काफी हैंडसम हैं सिद्धार्थ के बड़े भाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम हर्षद मल्होत्रा है। वह पेशे से एक बैंकर हैं और वह लुक में सिद्धार्थ को भी टक्कर देते हैं। हर्षद एक हैंडसम हंक हैं और उनका एक बेटा भी है।

भाभी पूर्णिमा मल्होत्रा संग सिद्धार्थ की है जबरदस्त बॉन्डिंग

सिद्धार्थ मल्होत्रा की भाभी का नाम पूर्णिमा मल्होत्रा है। सोशल मीडिया पर पूर्णिमा की भी कई तस्वीरें चर्चा में है। कहा जाता है कि सिद्धार्थ और पूर्णिमा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

भैया और भाभी का है एक बेटा अधिराज मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के भैया और भाभी का एक बेटा भी है जिसका नाम अधिराज मल्होत्रा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर अपने भतीजे के बेहद करीब हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar The Revenge Movie Review

मार्च 19, 2026

Nora Fatehi

मार्च 19, 2026

Allu Arjun

मार्च 19, 2026

Diabetes

मार्च 18, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 18, 2026

Nora Fatehi

मार्च 18, 2026