Kiara Advani : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में कियारा आडवाणी की गिनती होती है। कबीर सिंह फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस कुछ महीनों पहले एक बेटी की मां बनी हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सारायाह मल्होत्रा है। प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस वापस काम पर लौट आयी हैं। वो लंबे समय से सार्वजनिक इवेंट पर नहीं दिख रही थीं। लेकिन अभी हालहि में वो एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। जिसमें उन्होंन ब्लैक लेदर की ड्रेस पहनी हुई थी। वो डिलीवरी के बाद बेहद खूबसूरत और एक्ट्रेक्टिव हो गई हैं। यही कारण है कि, फैंस उन्हें यस की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ में देखने के बाद बेताब हैं। लेकिन क्या आपको पता है? कियारा के करियर का ये सबसे कठिन रोल बताया है। इसके लिए उन्होंने काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ी।
Kiara Advani यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में आएंगी नजर
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ पहले 19 जून 2026 को रिलीज हो रही थी। लेकिन मेकर्स ने इसकी डेट बदलकर 4 जून 2026 कर दी है। इस फिल्म में लीड रोल में यस हैं लेकिन कई सारी साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और बीट्रिज़ तौफेनबैक हैं। इतनी सारी हिरोइन्स के बीच कियारा आडवाणी का रोल काफी अहम बताया जा रहा है। इसमें वो नाडिया नाम की लड़की का रोल कर रही है। खुद फिल्म मेकर गीतू मोहनदास ने इस किरदार को कियारा के करियर का सबसे हटकर बताया है।टॉक्सिक फिल्म में वो स्ट्रोंग और इमोशनल दोनों ही रोल में दिखेंगी। लीड एक्टर यस के साथ उनकी खास केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसमें एक्ट्रेस ने काफी स्टंट किए हैं। उन्होंने खुद को इमोशनली और मेंटली तैयार किया है।
‘टॉक्सिक’ फिल्म के लिए कियारा आडवाणी ने सीखी खतरनाक कलाबाजी
साउथ मूवी टॉक्सिक में नाडिया का रोल करने के लिए कियारा आडवाणी ने इंटरनेशनल लेवल पर ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कलाबाजी करने के लिए काफी फिजिकली मेहनत की है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही मूवी के कठिन हिस्सों की शूटिंग की है। खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी को टॉक्सिक में कलाबाजी करने के लिए दुनिया की सबसे मशहूर कनाडाई सर्कस कंपनी सर्क ड्यू सोलेल ने ट्रेनिंग दी है। एक्ट्रेस के लिए हवा में कलाबाजी करना आसान नहीं थी। इसके लिए उन्हें फिजिकली और मेंटली प्रैक्टिस करने पड़ी।






