---Advertisement---

Pathaan के कलेक्शन को लेकर ये क्या बोल गई Kajol! मच रहे हंगामे पर KRK ने ली चुटकी

KRK: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर काजोल ने उठाए सवाल तो सपोर्ट में खड़े हुए केआरके यानी कमाल राशिद खान। जी हां, शायद आप यह सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल शाहरुख की फिल्म की कमाई को लेकर बात करती हुई नजर आई तो सपोर्ट में केआरकेे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2023 5:37 अपराह्न | Updated: जुलाई 16, 2023 6:17 अपराह्न

KAJOL
Follow Us
---Advertisement---

KRK: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर काजोल ने उठाए सवाल तो सपोर्ट में खड़े हुए केआरके यानी कमाल राशिद खान। जी हां, शायद आप यह सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल शाहरुख की फिल्म की कमाई को लेकर बात करती हुई नजर आई तो सपोर्ट में केआरकेे भी आ गए। इस इंटरव्यू में काजोल कुछ ऐसा बोल दी जिसकी वजह से ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि केआरके भी खफा नजर आए। दरअसल हमेशा खान पर निशाना साधने वाल केआरके इस बार शाहरुख खान को सपोर्ट करते हुए दिखे तो हंगामा मचना तो लाजमी था। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

आखिर क्या है पूरा मामला

काजोल फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान की फिल्म को लेकर बात करती हुई नजर आई। इंटरव्यू में काजोल से कहा गया कि क्या आप शाहरुख खान से कुछ पूछना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि ‘क्या पूछूं पठान ने सच में कितना कमाया।’ वैसे काजोल तो यह सिर्फ मजाक में बोलती हुई नजर आई लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ब्लॉकबस्टर फिल्म पर सवाल करना पसंद नहीं आया और वह काजोल को काफी भला-बुरा कह रहे हैं।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी पर निशाना साधते दिखे केआरके

इस मामले में लोगों का ध्यान खुद को ट्रेंड एनालिस्ट और क्रिटिक किंग कहने वाले केआरके ने खींचा है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया और इसके जरिए उन्होंने शाहरुख को सपोर्ट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा अगर काजोल को पठान के बिजनेस के बारे में संदेह है तो उन्हें अपने जीजू आदित्य चोपड़ा से इस बारे में पूछना चाहिए शाहरुख खान से नहीं क्योंकि पठान के प्रोड्यूसर शाहरुख खान नहीं है। किसी फिल्म के बिजनेस की जिम्मेदारी निर्माता की होती है अभिनेता की नहीं। यहां तक कि वह अपनी बहन रानी से भी पूछ सकती हैं।

कमाई में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है पठान

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड जहां 1000 करोड़ का बिजनेस किया वहीं यह फिल्म भारत में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026