---Advertisement---

Kuljit Pal: नहीं रहे रेखा को फिल्मों में ब्रेक देने वाले यह निर्माता, दुनिया को कह गए अलविदा

Kuljit Pal: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस सदमे में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से कुलजीत हमेशा के लिए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Kuljit Pal
Follow Us
---Advertisement---

Kuljit Pal: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस सदमे में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से कुलजीत हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने पीछे अपने फैंस को गहरा सदमा दिया है। इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचा थी और वह बॉलीवुड की दिग्गज हसीना रेखा को भी ब्रेक दे चुके हैं। ऐसे में उनकी मौत इंडस्ट्री के लिए किसी अपूरणीय क्षति से कम नहीं है।

कुलजीत पाल के मैनेजर ने की इस बात की पुष्टि

कुलजीत पाल के निधन की खबर शेयर कर उनके मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ”कुलजीत जी को दिल का दौरा पड़ा था। वे कुछ समय से बीमार थे।” अब फिल्म निर्माता का अंतिम संस्कार कल यानी रविवार को किया जाएगा। जी हां, जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। वहीं कुलजीत की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 29 जून को शाम 5 बजे प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी जिसमें इंडस्ट्री से उनके दोस्त और करीबी भी मौजूद होंगे।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

इन फिल्मों से ख़ास पहचान बनाए कुलजीत

कुलजीत पाल इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने रेखा को फिल्मों में ब्रेक दिया था लेकिन किसी वजह से यह फिल्म बन नहीं पाई थी और बंद हो गए थी। रिपोर्ट्स की माने तो कुलजीत की बेटी का नाम अनु पाल है जो फिल्मों में अपना किस्मत आजमा चुकी है। वहीं आज, अर्थ, परमात्मा, वासना, आशियाना और दो शिकारी है जिससे उन्हें एक अपनी अलग पहचान मिली है। आज भी इंडस्ट्री में वह एक्टिव थे और कई सितारों की किस्मत बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026