---Advertisement---

Laa Pila De Sharaab: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लव स्टोरी के विलेन बने ‘एनिमल’ स्टार, गाने ने फैंस को कर दिया इमोशनल

Laa Pila De Sharaab: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से निकलने के बाद उनका गाना ‘ला पिला दे शराब’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है जो आज ही जारी किया गया है। इस गाने में एनिमल फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 5:10 अपराह्न

Laa Pila De Sharaab
Follow Us
---Advertisement---

Laa Pila De Sharaab: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से निकलने के बाद उनका गाना ‘ला पिला दे शराब’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है जो आज ही जारी किया गया है। इस गाने में एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के भाई के किरदार में नजर आने वाले सौरभ सचदेवा भी दिखाई दे रहे हैं जो विक्की और अंकिता के बीच गलतफहमी पैदा करते हैं। यह गाना वाकई काफी इमोशनल है और इससे कहानी की झलक भी साफ दिखाई दे रही है और फैंस फ़िदा हो रहे हैं।

गाने की इमोशनल कहानी फैंस को आ रही है पसंद

गाने में अंकिता लोखंडे नाचने वाली का किरदार निभा रही है और उनके आशिक बने हैं विक्की जैन। वहीं इस गाने में आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे के प्यार में वह डूबे नजर आते हैं और इसके बाद दोनों मंदिर में शादी कर लेते हैं। बाद में दोनों खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं तभी सौरभ सचदेवा दोनों के बीच गलतफहमी पैदा करने के लिए आते हैं। वह विक्की जैन को यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वह अंकिता के क्लोज हैं लेकिन विक्की जैन असलियत से वाकिफ नहीं होते हैं। ऐसे में वह अंकित को धोखा देने वाली समझ लेते हैं।

अंकिता लोखंडे का कोई जवाब नहीं

‘ला पिला दे शराब’ गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है जो काफी इमोशनल है। इस गाने को मनन भारद्वाज ने लिखा है और इसके डायरेक्टर मिहिर गुलाटी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता लोखंडे का अंदाज काफी अलग है। वह अनारकली सूट को मांग टीका और महारानी हार से कंप्लीट कर रही है। इस बात में कोई जवाब नहीं है अंकिता लोखंडे का डांस वाकई फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026