---Advertisement---

क्या सलीम खान के बयान के बाद Lawrence Bishnoi ने लिया यू टर्न! जानिए Salman Khan के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़ा है गैंगस्टर

Lawrence Bishnoi: काला हिरण नहीं बल्कि इस वजह से सलमान खान को धमकी दे रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई। पूरा मामला जानने के बाद आप भी रह जाएंगे हैरान क्योंकि यह है उनका असली मकसद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2024 6:34 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) बीते लंबे समय से लगातार चर्चा में बने हैं और वजह है लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से लगातार मिल रही धमकी। कहा जा रहा था कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए कह रहा है और वजह है काले हिरण का शिकार। लेकिन यह सुनने के बाद शायद आपको झटका लगे दरअसल लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस के सामने इस बात को कबूला है कि सलमान खान को मारने की धमकी की असली वजह काले हिरण का शिकार नहीं बल्कि कुछ और है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Lawrence Bishnoi का Salman Khan के जरिए मकसद

Abp की तरफ से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा है कि यह सब उन्होंने सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए किया है। वह सलमान खान को सिर्फ अपना निशाना बनाना चाहते थे ताकि बिश्नोई समाज में उनका नाम हो सके।

क्यों Salman Khan के पीछे है Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई के बयान के मुताबिक “मुझे वाशुदेव ईरानी के मर्डर केस में गिरफ्तार करके जोधपुर लाया गया और वहां कोर्ट में पेशी हुई। इस समय सलमान खान भी तारीख पर आया था काला हिरण मामले में क्योंकि उसने शिकार किया था लेकिन कोर्ट उसे सजा नहीं दे रही थी। मैंने जान से मारने की धमकी दे दी। मैंने ऐसा सिर्फ मीडिया में आने के लिए किया और बिश्नोई समाज में अपना नाम बनाने के लिए। सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।” हालांकि आपको बता दे कि यह बयान लॉरेंस बिश्नोई का 30 मार्च 2021 का है जब उन्होंने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सामने इस बारे में खुलासा किया था।

Lawrence Bishnoi Salman Khan को लेकर Salim Khan ने क्या कहा

लॉरेंस बिश्नोई का यह बयान चर्चा में है क्योंकि बीते दिन सलमान खान के पिता सलीम खान ने यह कहा कि “सलमान खान ने काले हिरण की हत्या नहीं की है और वह क्यों माफी मांगेगा जब उसने कोई अपराध किया ही नहीं और किससे वह माफी मांगे।”

Lawrence Bishnoi धमकी के बीच काम को लेकर फोकस हैं Salman Khan

वहीं दूसरी तरफ भारी सिक्योरिटी के साथ सलमान खान अपने काम के कमिटमेंट को लेकर एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। वह लगातार अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द ‘सिंघम अगेन (Singham Again)’, ‘सिकंदर (Sikander)’ और किक 2 (Kick 2) में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026