---Advertisement---

Lust Stories 2: रिश्ते और प्यार की अनसुलझी कहानी के लिए बढ़ी बेचैनी, ट्रेलर में देखें नीना गुप्ता के मजेदार डायलॉग्स

Lust Stories 2: 2018 में रिलीज नेटफ्लिक्स पॉपुलर फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ फैंस आज भी कितना पसंद कर रहे हैं उसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। इस फिल्म की कहानी को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था। वहीं लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने दूसरे पार्ट को रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 1:36 अपराह्न

lust stories 2
Follow Us
---Advertisement---

Lust Stories 2: 2018 में रिलीज नेटफ्लिक्स पॉपुलर फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ फैंस आज भी कितना पसंद कर रहे हैं उसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। इस फिल्म की कहानी को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था। वहीं लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने दूसरे पार्ट को रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं आज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का ट्रेलर भी जारी किया गया जिसे देखते ही बेकरारी बढ़ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि लस्ट स्टोरीज की तरह दूसरे पार्ट को भी लोगों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। ट्रेलर में प्यार और लस्ट के बीच की कहानी देखने को मिल रही है जो एक दूसरे से कनेक्ट कर रहा है।

क्या है ट्रेलर में खास

ट्रेलर को देख इतना तो साफ है कि इस कहानी में बहुत से अनसुलझी कहानियां है जो जानने के लिए आपको इस फिल्म के इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में काजोल, मृणाल ठाकुर, तमन्ना भाटिया, कुमुद मिश्रा, विजय वर्मा और नीना गुप्ता नजर आ रही हैं। हर एक किरदार फिल्म में काफी अलग और खास है। जहां एक तरफ काजोल की निजी जिंदगी को काफी मेश्ड दिखाया गया है वहीं विजय और तमन्ना भाटिया के बीच की कहानी भी अजीब नजर आती है। वैसे तो कुछ सींस में दोनों के बीच काफी रोमांस भी देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

नीना के डायलॉग ने जीता दिल

1 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है वह है नीना गुप्ता के डायलॉग। नीना गुप्ता जिस तरह से ट्रेलर में डायलॉग मार रही है वह वाकई काबिले तारीफ है। बुजुर्ग महिला के किरदार में एक्ट्रेस काफी अलग दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वाकये के दौरान वह कहती हैं, “शरीर में एक माउंट फौजी की ज्वाला होती है, जिसके फूटने से ही संतुष्टि मिलती है।” इसके अलावा भी कई डायलॉग काफी चर्चा में है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अमित शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजोय घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी खास है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक बार फिर 4 कहानियों को दिखाया गया है जो काफी दिलचस्प है। अगर इस फिल्म की बात करें तो मिली जानकारी के मुताबिक यह 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026