---Advertisement---

OMG! Pushpa 2 के बाद Malaika Arora का चलेगा पटना में जादू, खास इवेंट के लिए कब बिहार पहुंचेगी ‘छैयां छैयां गर्ल’

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अपनी अदाओं से जलवा गिराने बिहार के पटना पहुंचने वाली है और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। आइए जानते हैं क्या है लोगों के लिए खुशखबरी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora:  ‘पुष्पा 2‘ (Pushpa 2) की लहर बिहार के पटना में ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान देखा गया जहां रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ के सुपरस्टार ने बावजूद ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए चुना। लोगों के बीच बातें बनने लगी लेकिन मेकर्स ने इसकी पुष्टि की कि बिहार में देसी भाषा को पसंद करने वाले और पुष्पा के फैंस ज्यादा है जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि इस सबके बीच फैंस को एक और खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि बिहार के पटना में अपना जादू दिखाने के लिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी पहुंच रही है। आईए जानते हैं पूरी खबर।

कब पटना जा रही है Malaika Arora

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को दी है। उन्होंने बताया है कि 23 नवंबर 2024 को शाम 5:30 बजे वह पटना के जहानाबाद पहुंचेंगी जहां वे एक्ट्रेस से मिल सकते हैं। निश्चित तौर पर उनके चाहने वाले के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस को पटना में देखा जा सकता है।

आखिर कहां और किस इवेंट में आने वाली है Malaika Arora

खुद मलाइका ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वह एक ज्वेलरी शोरूम के इवेंट में शिरकत करती हुई दिखाई देगी। इस दौरान उन्होंने इवेंट की जानकारी भी लोगों को दी ताकि उनके फैंस उनसे मुखातिब हो सके। बिहार के पटना के जहानाबाद में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस की झलक पा सकते हैं और आपको भी मिलने का मौका मिल सकता है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Pushpa 2 के बाद Malaika Arora के फैंस को मिलने वाला है पटना में तोहफा

जहां तक बात करें मलाइका अरोड़ा की तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में पटना में उन्हें देखना निश्चित तौर पर लोगों के लिए खास होने वाला है। अपने दिलकश अंदाज और अदाओं से लोगों को दीवाना बना देने वाली मलाइका फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। वह सोशल मीडिया पोस्ट और फिटनेस की वजह से फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026