---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: वर्कआउट के बाद इस हाल में नजर आई 50 साल की हसीना, पलट पलटकर देखने लगे लोग

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा को देख लोग उनकी फिटनेस के कायल हो जाते हैं और यह बात सच है कि वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। अक्सर उन्हें जिम सेशन के बाद स्पॉट किया जाता है। वहीं एक बार फिर उन्हें वर्कआउट के बाद देखा गया और इसका ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 2:20 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा को देख लोग उनकी फिटनेस के कायल हो जाते हैं और यह बात सच है कि वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। अक्सर उन्हें जिम सेशन के बाद स्पॉट किया जाता है। वहीं एक बार फिर उन्हें वर्कआउट के बाद देखा गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 50 की उम्र में भी यह हसीना हर दिन अपने अलग अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है। उन्हें पलट पलट कर देखने पर लोग मजबूर हो जाते हैं। जिम सेशन के बाद उन्हें स्पॉट किया गया जिसमें वह खास अंदाज में रूबरू हुई।

मलाइका को देख टिकी निगाहें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा वर्कआउट ड्रेस में भी फूल टू फैशन दिवा नजर आ रही हैं। देखने वालों की निगाहें अटक गई और फैंस का मानो दिन बन गया। ब्लैक शर्ट और ग्रे टाइट पेंट को उन्होंने कैजुअल स्लीपर के साथ कंप्लीट किया है। नो मेकअप क्लच बन हेयरस्टाइल के साथ ब्लैक सनग्लासेस से वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं। उनके अंदाज को देखने के बाद फैंस फिदा हो रहे हैं।

मलाइका को देख लोग कर रहे कमेंट

वीडियो पर एक फैन ने लिखा, “इस मटकती चाल पर ही हम फिदा है तो दूसरे ने कहा इस टोंड फिगर का कोई जवाब नहीं है।” एक यूजर ने कहा, “आप फिटनेस क्वीन है तो दूसरे ने कहा फायर।” एक ने लिखा आप वाकई काफी खूबसूरत नजर आती हैं तो दूसरे ने कहा इस उम्र में भी इतनी फिटनेस। एक यूजर ने उन्हें मल्ला कहकर प्यार लुटाया। यह बात भी सच है की मलाइका को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

चर्चा में बनी रहती हैं मलाइका

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका शो को अक्सर होस्ट करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में वह ‘झलक दिखला जा’ में होस्ट के तौर पर दिखाई दी थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026