---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: इस स्टाइलिश योगा लुक में बेहद हसीन दिखीं ‘छैया छैया गर्ल’, फिटनेस फैशन पर लोग हुए फिदा

Malaika Arora Viral Video: मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 1:19 अपराह्न

Malaika Arora Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Viral Video: नहीं देखा होगा मलाइका का यह अंदाज, मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं और वह लोगों को फिटनेस गोल देने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में उन्हें अक्सर स्पॉट किया जाता है और फैंस की निगाहें उन पर अटक जाती है। 50 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी टोंड फिगर को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट योगा लुक काफी चर्चा में है जिसमें एक बार फिर हसीना फैशन गोल देती दिखाई दी।आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

क्या है इस लुक में खास

मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा के ऊपर व्हाइट लूज टी-शर्ट को ग्रे योग पैंट के साथ पेयर करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बन हेयर स्टाइल और ब्लैक सनग्लासेस से कंप्लीट कर रही है। कैजुअल स्लीपर और हाथों में एनर्जी ड्रिंक लेकर मलाइका बलखाती हुई योगा सेंटर पहुंची है और लोग उन्हें एकटक देखने लगे। वह पीछे मुड़कर हमेशा की तरह पैप्स को पोज देती है और फिर निकल जाती है।

फिटनेस पर अटक जाती है नजरें

हमेशा की तरह मलाइका का यह ट्रेंडी जिम वेयर लुक चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। खुद को फिट और हसीन रखने के लिए एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती है और जिम वेयर में हर बार फैंस के ऊपर बिजलियां गिराती है। फिटनेस के लिए जमकर पसीने बहा रही एक्ट्रेस की झलक लोग लगाकर देखते रहते हैं और जब भी वह कैमरे में कैद होती है तो लोगों की नजरे अटक जाती है।

डॉग लवर है मलाइका

मलाइका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह बैक साइड से नजर आ रही है। ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा को स्टाइल कर रही मलाइका डॉग पर प्यार लुटाती हुई दिखी है। एक्ट्रेस डॉग को खाना खिला रही है और अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत गई। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026