---Advertisement---

Mithun Chakraborty: मिथुन दा के सिर से हटा मां का साया ,लम्बे समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं

Mithun Chakraborty:अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मिथुन चक्रवर्ती की मां शान्तिरानी देवी का आज लम्बे बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। लम्बे वक़्त से वह जेरीट्रिक संबंधी बीमारी से जूझ रही थी। बॉलीवुड से मिली संवेदनाएं फैशन डिज़ाइनर अग्निमित्रा पॉल से लेकर तमाम बड़े नामचीन हस्तियों ने मिथुन के माँ ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 7, 2023 4:19 अपराह्न | Updated: जुलाई 7, 2023 5:25 अपराह्न

mithun
Follow Us
---Advertisement---

Mithun Chakraborty:अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मिथुन चक्रवर्ती की मां शान्तिरानी देवी का आज लम्बे बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। लम्बे वक़्त से वह जेरीट्रिक संबंधी बीमारी से जूझ रही थी।

बॉलीवुड से मिली संवेदनाएं


फैशन डिज़ाइनर अग्निमित्रा पॉल से लेकर तमाम बड़े नामचीन हस्तियों ने मिथुन के माँ के निधन पर शोक सन्देश भेजे हैं। साल 1976 में अपनी फ़िल्मी दुनिया की शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने अपने पहले ही फिल्म मृगया से दर्शकों में अपनी छाप छोड़ी। इस बेहतरीन रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था। शुरुआती हिट फ़िल्में देकर मिथुन दर्शकों के बीच इतने फेमस हो गए कि सभी लोगों के जुबान पर उस दौर में मिथुन का नाम हुआ करता था।

मिथुन के लिए था ये मुश्किल दौर


मिथुन चक्रवर्ती एक वक्त पर काफी टूट गए थें। ये उनका सबसे मुश्किल दौर में से था। यह दौर 1993 से लेकर 1998 के बीच का रहा था जब उनकी सभी फ़िल्में फ्लॉप जा रही थी। इन सभी वजहों से मिथुन काफी डिप्रेस हो गए थें। इस दौरान मिथुन की करीब 33 फ़िल्में फ्लॉप हो गयी पर फिर भी उन्होंने अपने आत्मविश्वास को डगमगाने नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:ODI World Cup 2023: खिताब की जंग में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम के नाम पर लगी मौहर, ऐसी होगी 10 टीमें

डिस्को डांसर लोगों के बीच हुआ था काफी पॉपुलर


मिथुन का डिस्को डांसर मूवी का गाना ‘आई ऍम ए डिस्को डांसर’ लोगों के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि उस दौर में लोग इस गाने को गाते नहीं थकते थें। मिथुन अभी एक रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन को साल 1990 और 1995 में फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। मिथुन डांस इंडिया डांस और डांस बांग्ला डांस में जज की भूमिका निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:इस शख्स ने दी PM मोदी और CM योगी को इस्लाम कबूलने की दावत, भड़के Javed Akhtar बोले- ‘बुद्धिहीन जोकर’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026