---Advertisement---

थोड़ा-बहुत योगा करने के बाद भी 40 की उम्र में इतनी फिट कैसे है Mouni Roy, अक्षय कुमार ने जब पूछा तो जानें ‘टीवी की नागिन’ का जवाब

Mouni Roy: टीवी की नागिन आखिर किस तरह से खुद को फिट रखती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के सामने क्या कहा जो चर्चा में है और वह सुर्खियों में आ गई है। जाहिर तौर पर 40 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस सराहनीय है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2026 5:19 अपराह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: टीवी की नागिन के तौर पर अपने फैंस के बीच एक जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर वह भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो लेकिन फिटनेस से लेकर खूबसूरती की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय की जो 40 की उम्र में भी कुछ इस कदर फिट की नजर आती है कि अक्षय कुमार ने उनसे राज पूछा था। मौनी रॉय ने इस दौरान बताया था कि वह थोड़ा बहुत ही योग करती है लेकिन इसके बावजूद भी वह कैसे फिट रहती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

Mouni Roy इस तरह से खुद को रखती हैं फिट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uttam Rasooi (@uttamrasooi)

कपिल शर्मा के शो से यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें अक्षय कुमार मौनी रॉय से उनके फिटनेस के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मौनी जवाब में कहती है कि थोड़ा बहुत योगा। कपिल शर्मा पूछते हैं थोड़ा बहुत कितना। ऐसे में मौनी रॉय कहती है तीन दिन मैं योग करती हूं। अक्षय कुमार कहते हैं कि तीन दिन योग तो बाकी के चार दिन क्या करती हैं जिस पर एक्ट्रेस जवाब देती है जब-जब टाइम मिलता है कर लेती हूं। घर का खाना खाती हूं काफी सारा। मौनी रॉय ने साफ तौर पर यह बता दिया कि उनकी फिटनेस होममेड फूड और योग है।

मौनी रॉय के साथ कपिल शर्मा की मस्ती

हालांकि इस क्लिप में मस्ती माहौल भी देखा जाता है जहां कपिल शर्मा चुटकी लेते हुए मौनी रॉय से कहते हैं कि आपके पति क्या-क्या बना लेते हैं। इस पर टीवी की नागिन इस बात का खुलासा करती है कि उन्हें कुकिंग पसंद है। ऐसे में अक्षय कुमार ने भी उनके खाने की तारीफ की तब पता चला कि एक्टर ने जो खाना मौनी द्वारा कूक समझ कर खाया था वह वास्तव में उनके रसोईया ने बनाया था।

इसके अलावा 40 वर्ष की मोनी रॉय की फिटनेस की बात करें तो यह निश्चित तौर पर काफी इंस्पायरिंग है। डांस योगा के साथ संतुलित भोजन से वह खुद को फिट और टोंड रखती हैं।।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026