---Advertisement---

बीमार Mouni Roy ने पति पर लुटाया प्यार, फोटोज शेयर कर लिखी बेहद इमोशनल बात

Mouni Roy: बीते दिनों मौनी रॉय के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह बताया कि वह 9 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस दौरान उनके लिए समय काफी मुश्किल रहा है। वहीं फैंस काफी परेशान है कि आखिर क्यों मौनी रॉय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 11:13 पूर्वाह्न

mouni roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: बीते दिनों मौनी रॉय के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह बताया कि वह 9 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस दौरान उनके लिए समय काफी मुश्किल रहा है। वहीं फैंस काफी परेशान है कि आखिर क्यों मौनी रॉय अस्पताल में भर्ती थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वह फिलहाल घर लौट चुकी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसके जरिए वह अपने पति पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। वहीं फैंस इस बात को जानने के लिए बेताब है कि आखिर मौनी रॉय को क्या हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

फोटोज देख फैंस परेशान

मौनी रॉय ने पोस्ट में अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। वहीं वह हॉस्पिटल में भी पति के साथ फोटो में हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वहीं इमोशनल पोस्ट देख लोग परेशान है।

मौनी ने कही ये बात

फोटोज को शेयर कर मौनी ने लिखा, ”अस्पताल में 9 दिन बिताने के बाद मैं अब तक की किसी भी चीज से कहीं अधिक गहरी शांति से अभिभूत हूं। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं और धीरे-धीरे लेकिन बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं। हर गलती पर एक ख़ुशहाल स्वस्थ जीवन। डॉक्टरों, नर्सों और मेरे सबसे प्यारे दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में बिताया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा। मैं आपसे प्यार करती हूं सूरज नांबियार। आपके जैसा कोई नहीं है.. मैं हमेशा आभारी हूं। ॐ नमः शिवाय।”

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मौनी

गौरतलब है कि काम से ज्यादा मौनी अपने इंस्टाग्राम तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वेस्टर्न से लेकर इंडियन अटायर तक में तहलका मचाना खूब जानती है। वहीं एक्ट्रेस अंतिम बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में नजर आई थी। उनके किरदार ‘नागिन’ को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। मौनी रॉय आए दिन अपने पति के साथ वेकेशन को इंजॉय करने के लिए जाती हैं। फिलहाल फैंस दुआ कर रहे हैं कि मौनी जल्दी ठीक हो जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026