Mouni Roy: जब से सूरज नाम्बियार के साथ एक्ट्रेस ने अलग होने का फैसला लिया और इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई तब से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कभी दिशा पटानी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है तो कभी उनके सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाए जा रहा है। कभी दिशा पटानी संग शादी की फोटोज वायरल हो रही है तो मनगढंत कहानी कहने में पीछे नहीं हैं। बीते दिन उन्होंने इस सब को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान कुछ ऐसा कहा जो हेटर्स के मुंह को बंद कर देने के लिए काफी है तो वहीं प्यार के साथ-साथ हेटर्स के बारे में बात करते दिखे।
गे विवाद को लेकर मौनी रॉय ने दिया जवाब
View this post on Instagram
दरअसल मौनी रॉय फिलहाल बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत मां बनकर चर्चा में आ गई है। हाल ही में उन्हें वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। वहीं इस सबके बीच जब उनसे पूछा गया कि आखिर आपके बारे में सबसे फेक बॉलीवुड रुमर कौन सा था तब वह कहते हैं कि “मैं गे हूं।”
मौनी रॉय की सक्सेस की वजह से क्या सूरज हुए अलग
उनसे जब यह कहा जाता है कि क्या फेम के बाद ट्रस्ट इशू बढ़ जाता है तब वह जवाब देती है कि नहीं मेरा जो सर्कल है वह काफी रॉक सॉलि़ड है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता मैं सक्सेसफुल हूं या फेमस हूं। इसके साथ ही उन्होंने उन भी लोगों को जवाब दिया है जो यह कह रहे थे कि मौनी रॉय की सक्सेस की वजह से सूरज नाम्बियार से अलग हो गए।
गलत बोलने वालों से क्यों Mouni Roy को नहीं पड़ता फर्क
इसके साथ ही एक्ट्रेस से जब यह पूछा जाता है कि लोग आपके बारे में सबसे गलत क्या सोचते हैं। इस पर मौनी रॉय कहती है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। जब उनसे कहा जाता है कि प्यार ज्यादा डेंजरस है या फेम तब वह कहती है, “कुछ भी नहीं अगर अच्छे से हैंडल किया जाए। शिव पुराण में एक डायलॉग है, ‘ना सम्मान का मोह ना अपमान का भय।’ ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आपको कैसे बैलेंस करना है खुद को।” वहीं इसके साथ ही मौनी रॉय ने यह बता दिया कि उन्हें लोगों द्वारा बनाई गई बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
फिलहाल ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है क्योंकि हाल ही में सूरज नाम्बियार के साथ उनकी अलगाव की पुष्टि हुई थी।






