---Advertisement---

‘मैं इमोशनली और फाइनेंशियली…’ सूरज नांबियार से अलग होने वाली Mouni Roy ने खुद को कहा था ‘आत्मनिर्भर’, शादी टूटने की क्या है वजह

Mouni Roy: एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ रिश्ते खत्म करने की घोषणा कर दी है और ऐसे में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां उन्होंने इमोशनली और फाइनेंसियली लिख खुद को इंडिपेंडेंट कहा था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Mouni Roy
Follow Us
---Advertisement---

Mouni Roy: पिछले दो दिनों से टीवी की नागिन की शादी को लेकर तमाम तरह की बातें बनाई जा रही थी। इस सबके बीच सूरज नांबियार के साथ अपने रास्ते अलग करने के फैसले की घोषणा एक्ट्रेस ने कर दी है। मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पति के साथ अलगाव की खबर पर मुहर लगा दी है लेकिन क्या आपको पता है कि सालों पहले शादी के बाद भी मौनी रॉय ने खुद को आत्मनिर्भर कहा था। उन्होंने बताया था कि हुआ इमोशनली और फाइनेंशली इंडिपेंडेंट है। आइए जानते हैं पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी शादी टूटने को लेकर क्या कहा है।

Mouni Roy ने खुद को क्यों कहा था ‘आत्मनिर्भर’

दरअसल मौनी रॉय का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां उन्होंने कहा था कि “मैं इमोशनली आत्मनिर्भर हूं और मैं फाइनेंशली भी आत्मनिर्भर हूं। सालों से मैं अपनी और अपनी फैमिली का ख्याल रखती आई हूं। फाइनेंशली और इमोशनली इंडिपेंडेंस होना बहुत जरूरी होता है। वह कहती है कि हमें अपने आप पर काम करना होता है जब तक कि हमें गोल नहीं मिल जाता है। सक्सेस के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता नहीं है आप मेडिटेशन कर सकते हैं आप जाप कर सकते हैं, आप हमेशा मेहनत करते रहे।”

सूरज नांबियार को लेकर अफवाहों पर भड़की मौनी रॉय

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बीते दिन सूरज नांबियार के साथ एक म्युचुअल स्टेटमेंट में मौनी रॉय ने लिखा, “हमें दुख है कि मीडिया के कुछ लोग हमारी पर्सनल लाइफ में बेवजह और दखल देने वाली बातें कर रहे हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और प्राइवेट और प्यार से मामलों को सुलझाने के लिए ज़रूरी समय ले रहे हैं। मनगढ़ंत कहानियों और साफ झूठ को फैलाकर हमारी प्राइवेट लाइफ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई है, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखाती।”

इस वजह से मौनी रॉय ने अलग किए रास्ते

मौनी रॉय ने आगे कहा कि “बदलती पर्सनल प्रायोरिटी पर सोच-विचार के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस समय, हम इस दौर को सोच-समझकर और प्राइवेट तौर पर आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हम आपकी समझदारी, हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और इस दौरान हमें दिए गए लगातार सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं।”

जनवरी 2022 में मौनी रॉय रॉय ने सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। इससे पहले उन्होंने 2 साल तक डेट किया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026