---Advertisement---

Namit Malhotra की 4000 करोड़ी ‘रामायण’ को लेकर इस गलती से हो सकता है करोड़ों का नुकसान, क्या ले डूबेगी विदेशी मार्केटिंग

Namit Malhotra: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर क्या यह गलती प्रोड्यूसर पर भारी पड़ने वाली है। आइए जानते हैं आखिर यूजर्स क्यों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और पूरा मामला क्या है जिसकी वजह से फिल्म पर विवाद जारी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2026 2:46 अपराह्न

Namit Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Namit Malhotra: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर फैंस के बीच चर्चा जबरदस्त है लेकिन लंबे समय के बाद कोई ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है जिसके प्रोड्यूसर के नाम पर इसकी चर्चा हो रही है। आमतौर पर डायरेक्टर या फिर एक्टर को लोग जानते हैं लेकिन इस बार नमित मल्होत्रा की रामायण सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। क्या प्रोड्यूसर की एक गलती उन पर भारी पड़ने के लिए तैयार है। क्या विदेशी मार्केटिंग की वजह से 4000 करोड़ की रामायण को करोड़ों का नुकसान होने वाला है। आइए जानते हैं नमित मल्होत्रा ने आखिर क्या फैसला लिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह सुर्खियों में है।

क्या है रामायण रिलीज को लेकर मेकर्स की प्लानिंग

दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण पार्ट 1 भारत में 8 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है जबकि विदेशों में या 6 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस बारे में खुद नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया। दरअसल अंग्रेजी रामायण ट्रेलर को जारी करते हुए 6 नवंबर की तारीख की घोषणा कर दी गई थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि भारत में इसे दो दिन बाद रिलीज की जाने की तैयारी है। वह रामायण को दिवाली के मौके पर ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसे में विदेश रिलीज के बाद दो दिन देरी से यह भारत में दिखाई जाएगी।

क्यों हो सकता है करोड़ों का नुकसान

इसके साथ ही लोगों का कहना है नमित मल्होत्रा द्वारा लिए गए इस फैसले से लीक होने की बहुत ज्यादा संभावना बढ़ जाती है। चूंकि पहले से इसे विदेश में दिखा दी जाएगी तो ऐसे में लोगों के बीच क्रेज भी काफी हद तक कम हो जाएगी। 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई फिल्म को लेकर फिलहाल लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। इससे काफी अधिक नुकसान भी मेकर्स को उठाना पड़ सकता है।

क्यों विवादों में आए थे Namit Malhotra

दरअसल इससे पहले भी नमित मल्होत्रा विवादों में रहे हैं। वीएफएक्स की क्वालिटी के साथ-साथ भारत और अमेरिका में रिलीज के अंतर को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने यह भी कहा था कि अगर रामायण पश्चिमी देशों के दर्शकों को पसंद नहीं आई तो वह उसे अपनी सफलता नहीं मानेंगे और यह उनकी नाकामी होगी। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और रवि दुबे स्टारर रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं तो प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 10

अगस्त 9, 2026

Toxic

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026