---Advertisement---

Neeyat: जासूस बनकर 4 साल बाद धमाकेदार वापसी कर रही हैं विद्या बालन, मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती आएंगी नजर

Neeyat: 4 साल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नीयत’ का टीजर और फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देख लोगों की बेकरारी बढ़ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि इस मर्डर मिस्ट्री में एक बार फिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 5:00 अपराह्न

vidya balan
Follow Us
---Advertisement---

Neeyat: 4 साल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नीयत’ का टीजर और फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देख लोगों की बेकरारी बढ़ गई है। कहने में दो राय नहीं है कि इस मर्डर मिस्ट्री में एक बार फिर विद्या बालन टशन दिखाती हुई नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह फिल्म काफी चर्चा में है और विद्या को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। लोगों को इंप्रेस करने के लिए विद्या जासूस बनकर बड़े पर्दे पर आ रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

ट्रेलर का है लोगों को ख़ास इंतजार

इस फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर कर विद्या ने लिखा, “मीरा राव से मिलिए, क्लासिक मर्डर मिस्ट्री की नॉट सो क्लासिक डिटेक्टिव।” ट्रेलर कल रिलीज होगा।” रिपोर्ट की माने तो फिल्म में एक्ट्रेस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती हुई दिखेंगी। टीजर को को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है और फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 22 जून को रिलीज होने वाली है ऐसे में लोगों की बेताबी बरकरार है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

ये स्टार्स आएंगे नजर

हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया हालांकि टीजर में काफी कुछ ऐसा है जो इसे एक मिस्ट्री बनाता है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी सस्पेंसफुल है। अगर विद्या की इस फिल्म की बात करें तो यह 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जहां विद्या जासूस बनकर दमखम दिखाएंगी। वहीं उनके अलावा फिल्म में राम कपूर और राहुल बोस भी नजर आएंगे। इस फिल्म में विद्या को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड है क्योंकि फर्स्ट लुक में वह काफी अलग और खास नजर आ रही है। विद्या को देखना लोगों के लिए वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026