---Advertisement---

कौन है Nikita Rawal जो अतरंगी ड्रेस से Urfi Javed को देती हैं टक्कर, तितली गर्ल बनकर बटोर रही लाइमलाइट

Nikita Rawal: सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी अतरंगी ड्रेस से हर किसी को हैरान कर देती है लेकिन उन्हें टक्कर देने वालों की भी कमी नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से लेकर कई बड़े नाम को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह ऊर्फी जावेद को टक्कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 5:30 अपराह्न

nikita rawal
Follow Us
---Advertisement---

Nikita Rawal: सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी अतरंगी ड्रेस से हर किसी को हैरान कर देती है लेकिन उन्हें टक्कर देने वालों की भी कमी नहीं है। अक्सर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से लेकर कई बड़े नाम को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह ऊर्फी जावेद को टक्कर दे रही हैं और उन्हें कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। अब इसमें एक और नाम शुमार है। जी हां हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर निकिता रावल की जो ड्रेस के मामले में उर्फी को टक्कर दे रही हैं। उनका लेटेस्ट तितली लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है निकिता।

आखिर क्यों निकिता को कहा जाता है उर्फी की कॉपी

निकिता रावल के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह टॉप के नाम पर आर्टिफिशियल तितली को डिजाइन करती हुई नजर आई हैं। इस लुक को देख लोगों को उर्फी जावेद की याद आ गई है। फोटोज देख लोग कमेंट में निकिता को उर्फी जावेद से तुलना कर रहे हैं लेकिन यह बात सच है कि उर्फी जावेद सिर्फ एक है। निकिता के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि वह अपनी ड्रेस के साथ किस कदर एक्सपेरिमेंट करती हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

ड्रेस के साथ करती हैं एक्सपेरिमेंट

उर्फी जावेद की तरह कभी पत्तों को पहनकर तो कभी फूलों से तो कभी सब्जियों को पहनकर लाइन लाइफ में आ जाती हैं सोशल मीडिया पर निकिता चर्चा में आ गई थी जब वह फूलगोभी से बनी हुई ड्रेस में नजर आई थी।

चर्चा में बनी रहती हैं उर्फी

इंस्टाग्राम पर खुद को एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताने वाली निकिता रावल की 900 हजार से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं यही वजह है कि निकिता सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें चाहते हैं और उनकी अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को की तारीफ करते हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026