---Advertisement---

O Romeo पर इरफान खान की पत्नी ने किया इमोशनली रिएक्ट, हिट होने के लिए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को करनी पड़ेगी इतनी कमाई

O Romeo: तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज निर्देशित ओ रोमियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।वहीं सबके बीच इरफान खान की पत्नी ने उन्हें स्पेशल विश भेजा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2026 10:59 पूर्वाह्न

O Romeo
Follow Us
---Advertisement---

O Romeo: विशाल भारद्वाज निर्देशित ओ रोमियो वैलेंटाइन डे के मौके पर आज यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का इरफान खान के साथ भी एक गहरा कनेक्शन रहा है। दरअसल विशाल भारद्वाज इस फिल्म में दिवंगत एक्टर को गैंगस्टर के तौर पर लेना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। सालों पहले निर्देशक ने यह सपना देखा था तब इरफान खान जिंदा थे लेकिन अब उनकी पत्नी ने एक इमोशनल नोट लिखकर oओ रोमियो के मेकर्स को बेस्ट विश भेजती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है।

विशाल भारद्वाज का ओ रोमियो को लेकर इमोशनल पोस्ट

विशाल भारद्वाज ने एक पोस्ट लिखा था, “क्रिटिक्स के बोलने से पहले और बॉक्स ऑफिस के अपना फैसला सुनाने से पहले, मैं यह बताना चाहती हूं कि मुझे इस फिल्म पर कितना गर्व है। तारीफ या बुराई आने से पहले, मैं अपने दिल की गहराइयों से अपने सभी HODs को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने उनसे जितना मांगा गया उससे कहीं ज़्यादा दिया। उनका विज़न, उनकी ईमानदारी, उनका पसीना, उनका खून, और मेरे विज़न के लिए उनका बिना शर्त कमिटमेंट।”

O Romeo को लेकर क्या बोली सुतापा

इस पोस्ट पर सुतापा ने कमेंट में लिखा, “आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने यह सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था। आपका सपना पूरा हुआ और आप सपने देखते-देखते रोमियो बन गए!! आपको सलाम और दुनिया में ज़ुल्म खत्म होने का सपना देखते रहना चाहिए! ऑल द बेस्ट इरफान आपको स्वर्ग से शुभकामनाएं भेज रहे हैं।”

ओ रोमियो को कितनी पड़ेगी कमाई

ओ रोमियो के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की बात करें तो कहा जा रहा है कि 150 करोड़ के बजट में तैयार होने वाली इस फिल्म को लगभग 300 करोड़ की कमाई करने पड़ेगी तभी शाहिद कपूर की यह फिल्म हिट हो पाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि शाहिद कपूर का स्टार पावर इस कदर नहीं है कि वह इतनी कमाई कर पाएगी। फैंस इस गैंगस्टर लव स्टोरी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं जिसमें तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी दिशा पटानी जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026

O’ Romeo Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026