---Advertisement---

OTT Releases June 2024: तपती गर्मी के बीच AC ऑन कर एन्जॉय करें फिल्में-सीरीज, ‘गुल्लक 4’ ही नहीं ये भी है लिस्ट में शामिल

OTT Releases June 2024: जून के महीने में तपती गर्मी के बीच इन वेब सीरीज को करें एंजॉय, ये वेब सीरीज मचाने वाली हैं धमाल तो हो जाइए पूरी तरह तैयार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2024 11:06 पूर्वाह्न

OTT Releases June 2024
Follow Us
---Advertisement---

OTT Releases June 2024: जून का महीना और तपती गर्मी में अगर आप थिएटर में जाना पसंद नहीं करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे मनपसंद फिल्म और वेब सीरीज को एंजॉय कर सकते हैं क्योंकि इस महीने ओटीटी पर आ रही है कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज। ऐसे में आज ही आप इसे लिस्ट में शामिल कर लें और जान लें कब कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए है तैयार ताकि आपका यह महीना हो एंटरटेनमेंट से भरपूर और आप कर सके एंजॉय।

गुल्लक सीजन 4

ओटीटी रिलीज की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर है गुल्लक सीजन 4। इसके 3 सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब ऐसे में चौथे सीजन में क्या कमाल होने वाला है यह देखना दिलचस्प है। यह वेब सीरीज ओटीटी के सोनीलिव पर 7 जून 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

द ब्वॉयज सीजन 4

प्राइम वीडियो पर 13 जून को एक ऐसी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है जिसमें सुपर हीरो धमाल मचाने के लिए तैयार है। ओटीटी लवर्स के बीच इस सीरीज का भी लंबे समय से इंतजार था और अब ऐसे में इंतजार खत्म हुआ।

द लीजेंड ऑफ़ हनुमान सीजन 4

द लीजेंड ऑफ़ हनुमान सीजन 4 द एनिमेटेड लवर्स के लिए किसी तोहफे कम नहीं है। इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह 5 जून 2024 को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

हाउस ऑफ़ ड्रैगन सीजन 2

हाउस ऑफ़ ड्रैगन वेब सीरीज को लोगों ने किस कदर पसंद किया इसमें कोई दो राय नहीं है। दुनिया भर में इसकी पॉपुलरिटी देखने लायक है। अब ऐसे में एक बार फिर 17 जून को हाउस ऑफ ड्रैगन सीजन 2 को आप इंजॉय कर सकेंगे।

कोटा फैक्ट्री सीजन 3

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से पहले पंचायत के सुपरस्टार जितेंद्र कुमार ने खूब तड़का लगाया है और अब ऐसे में वह अपनी वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री से भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

महाराज

यह महीना ना सिर्फ सीरीज लवर्स बल्कि फिल्म लवर के लिए भी खास होने वाला है क्योंकि आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून 2014 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में आमिर खान के फैंस के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026