---Advertisement---

Cocktail 2 के पहले गाने में कृति सेनन को देख रश्मिका मंदाना को भूले लोग, जानें “जब तलक” सॉन्ग का क्यों हो रहा विरोध?

Cocktail 2 : कॉकटेल 2 का पहला गाना और लुक आ गया है। 'जब तलक' गाने में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। गाने में सबसे ज्यादा तारीफ कृति सेनन की हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2026 4:08 अपराह्न

Cocktail 2
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की कॉकेटल साल 2012 की सबसे हिट मूवी में से एक थी। अब 14 साल बाद इसका पार्ट 2 आ रहा है।इस बार कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की तिगड़ी आग लगाएगी। फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को पुरानी यादें ताजा करने के लिए पेश किया गया है। कॉकटेल 2 को 19 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही फैंस की फेवरेट कृति सेनन बन गई हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना को यूजर्स इग्नोर कर रहे हैं।

Cocktail 2 के पहले गाने ‘जब तलक’ को देख यूजर्स कर रहे ट्रोल

‘जब तलक’ गाने में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने गाया है। ये सॉन्ग देख यूजर्स कॉकटेल के पहले पार्ट के ‘तुम ही हो बंधु’ गाने से तुलना कर रहे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट- Universal Music India

तुम्ही हो बंधु’ गाने को केप टाउन के बच पर शूट किया गया था, जबकि ‘जब तलक’ में भी वही वाइब्रेंट, आउटडोर और हॉलिडे वाली फीलिंग तो देता है। लेकिन फैंस के कानों को उतना सुकून नहीं दे रहा है ,जितना वो उम्मीद कर रहे ते।जब तलक गाने को Universal Music India  यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस पर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।  जहां एक तरफ फैंस कृति सेनन के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, रश्मिका मंदाना को लेकर ना के बराबर कमेंट हैं। इस गाने की सारी लाइम लाइट कृति सेनन ने छीन ली है।  19 जून को रिलीज होने वाली कॉकटेल 2 को ऑडियंस कितना प्यार देती है? इसका थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल शहिद कपूर को एक बड़ी हिट फिल्म की जरुरत है।

‘कॉकटेल 2’ फिल्म की स्टोरी, बजट और स्टारकास्ट

कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। वहीं, इसका बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सैनेन और रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये लव ट्रायंगल पर बनी है। जिसमे प्यार , दोस्ती और दुश्मनी के साथ धोखे का मिक्सचर देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग इडली में की गई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026

Mohsin Khan

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026