---Advertisement---

क्या राघव चड्ढा संग शादी को Parineeti Chopra ने किया कन्फर्म? रिएक्शन ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

Raghav Chadha Parineeti Chopra: आप नेता राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों के बीच परिणीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कातिलाना नजर आ रही हैं। वहीं जब एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया गया तो वह शर्माती हुई नजर आई हैं। बीते दिन आप सांसद संजीव अरोड़ा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha Parineeti Chopra: फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लोगों के बीच काफी चर्चा में है और वजह है उनका आप नेता राघव चड्ढा के साथ रिश्ता। लोग इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। यह बात सच है कि फिलहाल यह जोड़ी ट्रेंड में है और लोग उनके बारे में आधिकारिक घोषणा की इंतजार में हैं। इस बीच जब पैपराजी ने उनसे राघव चड्ढा संग शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खास रिएक्शन दिया। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनका मानना है कि क्या परिणीति ने शादी के लिए हामी भरी है। आइये देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

शर्माती नजर आईं परिणीति

वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति से जंब राघव चड्ढा संग शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो वह मुस्कुराने लगती है। वीडियो में वह लगातार मुस्कुरा रही है और शरमाती मुस्कुराहट ने बयां किया है कि जल्द कुछ बड़ी घोषणा की जाएगी। वहीं वीडियो में परिणीति कैमरे के सामने लगातार देख रही है और उनका चेहरा शर्म से लाल है। परिणीति जब कार में जाकर बैठती है वह हंस रही होती हैं। फैंस को मानो यह वीडियो किसी ट्रीट में मिली हो। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

आप सांसद ने कहीं ये बात

वहीं बीते दिन आप सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट के बाद इस बात को लेकर कयास लगाना लाजमी है कि जल्द यह कपल फैंस को कुछ सरप्राइज देने वाले हैं। संजीव अरोड़ा ने ट्वीट में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों के बीच ऐसे ही प्यार बना रहे। दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

साथ में स्पॉट हुए तो उठी डेटिंग की खबरें

दरअसल यह खबर तब से लाइमलाइट में है जब परिणीति और राघव को एक साथ रेस्टॉरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दिनेट पर व्हाइट कलर में ट्विन करते दिखे वहीं बाद में दोनों लंच करते भी साथ नजर आए। वहीं बाद में परिणीति को सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द ही इस रिश्ते की नई शुरुआत करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Raghav Chadha and Parineeti Chopra: क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का होने वाला है रोका? जानें पूरी सच्चाई

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026