---Advertisement---

60 की उम्र में Ashish Vidyarthi की शादी से टूट गईं हैं पत्नी Rajoshi Vidyarthi! क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द

Rajoshi Vidyarthi: बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके आशीष विद्यार्थी ने अचानक 60 साल की उम्र में शादी कर लोगों को चौंका दिया। बेटे दिन शाम से उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रोल में सिक्का जमाने वाले आशीष ने दूसरी शादी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 12:30 अपराह्न

ashish vidyarthi Rajoshi Vidyarthi
Follow Us
---Advertisement---

Rajoshi Vidyarthi: बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके आशीष विद्यार्थी ने अचानक 60 साल की उम्र में शादी कर लोगों को चौंका दिया। बेटे दिन शाम से उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रोल में सिक्का जमाने वाले आशीष ने दूसरी शादी असम की रुपाली बरुआ संग की है जो एक बिजनेसवुमन है। जहां एक तरफ एक्टर की दूसरी शादी काफी चर्चा में है वहीं अब उनकी पहली पत्नी ने भी इस पर रिएक्ट किया है। एक्टर की पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से हुई थी जो पेशे से एक डांसर और सिंगर हैं। राजोशी कई सीरियल्स में भी दमखम दिखा चुकी हैं। वहीं जब पति की शादी हो जाए तो वो भी इस उम्र में तो दुखी होना लाजमी है। इस सब के बीच राजोशी का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

जिंदगी को बताया पहली

बीते दिन राजोशी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मुस्कुरा रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा जिंदगी की पहेली में उलझे नहीं, यही जिंदगी है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

राजोशी ने कहीं ये बात

वहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजोशी ने लिखा, “सही व्यक्ति आपसे कभी ये सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वो कभी ऐसा नहीं करेगा करेगा जिसके बारे में उन्हें पता हैं कि उससे आपको तकलीफ होगी। इसे याद रखें।

राजोशी के इस पोस्ट के क्या हैं मायने

एक और पोस्ट में उन्होंने कहा कि “हो सकता है कि अधिक सोचना और शक आपके दिमाग से बाहर निकल गया हो। हो सकता है कि सफाई ने कन्फ्यूजन की जगह ले ली हो। हो सकता है कि शांति और धेर्य आपकी जिंदगी को भर दे। आप काफी लंबे समय से मजबूत बने हुए हैं और अब वह वक्त आ गया है जब आपको आशीर्वाद मिलना चाहिए क्योंकि आप ये डिजर्व करते हैं।”

आशीष और राजोशी का एक 23 वर्षीय बेटा

बता दें कि आशीष विद्यार्थी और राजेश विद्यार्थी किसी समय में एक-दूसरे के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं लेकिन माना जा रहा है कि आशीष की शादी के बाद राजोशी को बुरा लगा है और यह क्रिप्तिक पोस्ट उसी के लिए है। बता दें कि कपल का एक 23 वर्षीय बेटा भी है जिसका नाम है अर्थ विद्यार्थी।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 23

नवम्बर 7, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 2

नवम्बर 7, 2026

Salman Khan

नवम्बर 7, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026