---Advertisement---

Rakhi Sawant के दर्द पर लोगों को नहीं हुआ यकीन, बताया- ‘प्रेगनेंट हुई थी पर हो गया मिसकैरेज’

Rakhi Sawant: राखी सावंत फिलहाल अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपनी एक पहचान बना ली है और वह लोगों को एंटरटेन करना जानती हैं। इस बीच राखी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग शादी को लेकर चर्चा में आने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 18, 2023 3:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: राखी सावंत फिलहाल अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपनी एक पहचान बना ली है और वह लोगों को एंटरटेन करना जानती हैं। इस बीच राखी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग शादी को लेकर चर्चा में आने वाली राखी की प्रेग्नेंसी की खबरें भी जोरों पर थी। सोशल मीडिया पर राखी को लेकर तमाम खबरें आ रही थी। एक तरफ राखी अपनी शादी को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा है तो दूसरी तरफ उनकी मां कैंसर से अस्पताल में जूझ रही है। इस बीच राखी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस सदमे में हैं।

राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर बताई सच्चाई

मिली जानकारी के मुताबिक राखी सावंत ने खुद इस बात को कबूला है कि उनका मिसकैरिज हुआ है। विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक़, “राखी सावंत ने हमेशा हमें हंसाया है और हम हमेशा उन्हें हल्के में लेते हैं। अफसोस की बात है कि महिला हाल ही में बहुत दर्द से गुजर रही है। अपनी मां के स्वास्थ्य के मुद्दे और निजी जीवन के मुद्दों के बीच यह बुरी खबर आई है। दरअसल राखी ने फोन पर बताया ‘हां भाई मैं गर्भवती थी और मैंने बिग बॉस मराठी शो में इसकी घोषणा की थी। लेकिन सभी ने सोचा कि यह एक मजाक था और इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया।’ उन्होंने यह भी कहा कि उनका मिसकैरिज हुआ है।”

Also Read: चोटी के सहारे बदन ढकती नजर आईं Urfi Javed, बोल्ड Video देख यूजर्स बोले- ‘एक थी डायन’

सलमान के डर से आदिल ने मानी राखी संग शादी

गौरतलब है कि अभी हाल ही में राखी सावंत शादी को लेकर चर्चा में आ गई थी। बाद में यह खबर आई कि आदिल इस शादी को नहीं मां रहे हैं। इस बीच राखी लगातार पोस्ट के जरिए आदिल पर प्यार लुटाती नजर आई। वहीं अब आदिल भी सोशल मीडिया के जरिए अब राखी से शादी की बात को कबूल कर चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आदिल को कॉल किया और कहा कि “अगर शादी की है तो मानो वरना ना कह दो, लेकिन जो सच है वह कहो।” वहीं अभी राखी को लेकर और भी कई पहेलियां अनसुलझी हुई है।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026