---Advertisement---

Ramayana Trailer: यश के पास है स्टार पावर और असली जलवा, देखें कैसे रावण बनना ‘टॉक्सिक’ फिल्म के लिए रहा लकी

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर को छोड़ रावण के किरदार में यश छाए हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इसका फायदा उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को भी देखना को मिला है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Ramayana Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल राम की बजाय लोगों के बीच रावण बने हुए यश छाए नजर आ रहे हैं। रामायण ट्रेलर में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया और यूजर्स का कहना है कि साउथ सुपरस्टार के सामने रणबीर एक खोए हुए बच्चे की तरह लग रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ उनके फैंस के द्वारा बनाई जा रही बातें हैं लेकिन इतना तो तय है कि रामायण ट्रेलर से यश को काफी फायदा हुआ। उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को इसका लाभ मिला है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स।

यश और रणबीर कपूर की हो रही रामायण से तुलना

यश को रामायण ट्रेलर में देखने के बाद लोगों का कहना है कि उनके पास असली स्टार पावर और जलवा है जो रणबीर कपूर नहीं दिखा पाए हैं। यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि वह काफी सॉफ्ट और दिखावटी एक्टिंग कर रहे हैं। उनके मुताबिक रणबीर ने एनिमल की तरह मेहनत रामायण के लिए नहीं की है। हालांकि यह सिर्फ लोगों द्वारा कही गई बातें हैं लेकिन यह सच है कि यश रावण के किरदार में छाए हुए दिख रहे हैं। यही दीवानगी है कि उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को इसका फायदा देखने को मिला है।

Ramayana Trailer का इस तरह मिला टॉक्सिक को फायदा

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रामायण की हाइप से विदेशों में टॉक्सिक द मूवी को को ज़रूर मदद मिलेगी। कुछ को-स्टार फैंस के अनुसार ट्रेलर रिलीज़ के बाद WARRA में कुल 100k इंटरेस्ट दिखा और ग्लोबल दबदबा शुरू हो गया। इसके साथ ही bookmyshow का आंकड़ा भी शेयर किया गया है जो पिछले 24 घंटे में 2000 से ज्यादा इंटरेस्ट टॉक्सिक के लिए देखा गया है। इसके साथ ही 7 लाख से ज्यादा इंटरेस्ट मिला है तो रामायण के लिए पिछले 24 घंटे में एक लाख के करीब इंटरेस्ट पहुंच चुका है। जाहिर तौर पर इतना तो तय है कि टॉक्सिक को रामायण ट्रेलर का फायदा मिला है।

यश के फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज

दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली यश की रामायण से पहले उनकी फिल्म टॉक्सिक आने वाली है जिसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेस भी दिखाई देंगी। वहीं रामायण की बात करें तो रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे नजर आने वाले हैं और यह  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026