Rashmika Mandanna: साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बॉलीवुड में भी दमखम दिखा चुकी हैं। हाल ही में वह विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रश्मिका मंदाना की जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। क्या आपको पता है कि करोड़ों दिलों की मालकिन रश्मिका मंदाना मीठा देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया लेकिन डॉक्टर की माने तो आखिर आपको शुगर की क्रेविंग्स क्यों होती है। आइए जानते हैं मीठा देखकर आउट ऑफ कंट्रोल होने वाली रश्मिका मंदाना के मीठे की क्रेविंग के पीछे की वजह क्या हो सकती है।
मीठे की क्रेविंग्स को लेकर क्या बोली थी Rashmika Mandanna
View this post on Instagram
दरअसल सोशल मीडिया पर एक क्लिप रश्मिका मंदाना की काफी चर्चा में है जिसमें वह मीठे की क्रेविंग्स पर बात करती हुई नजर आती है। इस दौरान वह कहती हैं कि वह सुबह की शुरुआत डिजर्ट के साथ करती है। वह मीठा खाती है दिन को खत्म भी मीठे के साथ करती है। इसके बीच कुछ भी नहीं आता है यही मेरा चीज है। मैं पैन केक फ्रेंच टोस्ट की दीवानी हूं कि आप मेरे चेहरे पर साफ देख सकते हैं कि मेरे चब्बी चीक्स हैं क्योंकि वह मीठे को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती है।
रश्मिका मंदाना से हटके जानें क्यों होती है क्रेविंग्स
प्रोटीन और फाइबर की कमी है वजह
क्लीनिकल डाइटिशियन के मुताबिक खाने के बीच में आपका ब्लड शुगर क्रश हो जाता है क्योंकि आपकी प्लेट में प्रोटीन और फाइबर की कमी होती है और आपका दिमाग तुरंत सबसे पहले एनर्जी सोर्स के लिए चीनी की तरफ खींचता है।
कही यह कम तो नहीं है आपके शरीर में
क्रोमियम कम होने की वजह से शुगर की क्रेविंग को कंट्रोल करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। वहीं भारतीय डाइट में ज्यादातर क्रोमियम की कमी होती है जिसका अंदाजा नहीं लगता है और यह आपको मीठा खाने के लिए मजबूर कर देता है।
क्यों चॉकलेट और मिठाई देख नहीं रोक पाते आप
मैग्नीशियम की कमी की वजह से भी आपको चॉकलेट या मिठाई खाने का मन करता है। ऐसे में आपको मैग्नीशियम की जांच करवानी चाहिए क्योंकि इसकी कमी की वजह से शुगर की क्रेविंग्स बढ़ती है। ऐसे में आप कद्दू के बीच और केले को अपनी डाइट में शामिल करें।
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं हैं आप
स्ट्रेस और हाई कोर्टिसोल की वजह से आपके दिमाग को चीनी खाने की क्रेविंग होती है। अगर आप इमोशनली होते हैं तो सबसे पहले चीनी खाने के लिए बढ़ते हैं।
रात को क्यों होती है चीनी की क्रेविंग्स
रश्मिका मंदाना से हटके अगर आप दिन भर कम खाना खा रहे हैं तो रात में आपका शरीर शुगर की मांग करता है। ऐसे में आपको अपनी कमियों को ठीक करके ही चीनी खाने को कम कर सकते हैं।






