---Advertisement---

Rohit Shetty Firing: गिरफ्तार आरोपियों के वकील ने खेला एज कार्ड, मास्टरमाइंड के साथ उम्र के फासले को बताया बेगुनाही का सबूत

Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी फायरिंग को लेकर फिलहाल पुलिस एक्शन मोड में है और ऐसे में वकील ने आरोपियों को लेकर एज कार्ड खेलते हुए नजर आए। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों शुभम लोनकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Rohit Shetty Firing
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है और इसकी जांच पुलिस हर तरफ से कर रही है ताकि मास्टरमाइंड को पकड़ा जा सके। हालांकि फिलहाल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इस सब के बीच आरोपियों को बेगुनाह बताने वाले वकील ने एज कार्ड खेला है। मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के साथ उम्र के फैसले को जांच का एक विषय बताया है। आइए जानते हैं रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना पर आरोपियों के लिए लड़ रहे हो वकील ने क्या कहा जो चर्चा में है और इस घटना को अलग मोड़ दे रहा है।

Rohit Shetty Firing और बाबा सिद्दीकी मर्डर का कनेक्शन

दरअसल बीते दिन रोहित शेट्टी फायरिंग केस में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई और इसके साथ ही 5 फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है लेकिन इस सब के बीच आखिर वकील ने आरोपियों को लेकर क्या पक्ष रखा है आइए जानते हैं। इस पूरे मामले में बात करते हुए जब यह पूछा गया कि आरोपियों पर जो आरोप लगे हैं उसके मास्टरमाइंड शुभम लोनकर हैं जो मोस्टवांटेड हैं जिसका बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी चैटिंग कर रहे थे। ऐसे में वकील कहते हैं कि इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ था जिसमें शुभम लोनकर और बाकी यह सब लोगों का नाम था लेकिन उस पोस्ट के बारे में अभी भी जांच चल रही है।

उम्र के फासले पर क्या बोले आरोपियों के वकील

वहीं केस लड़ रहे आरोपियों के बारे में वकील कहते हैं कि इन बच्चों की नहीं बता सकते सिर्फ यह एक एरिया है जहां पहले शुभम लोनकर पहले कभी रह चुका होगा लेकिन इनका और उनका उम्र का फासला इतना है कि उनका कनेक्शन डायरेक्टली इनडायरेक्टली नहीं था। वहीं उन्होंने कहा कि सिगनल ऐप को लेकर जांच पड़ताल चल रहा है फिलहाल वह कुछ भी उसके बारे में नहीं कह सकते हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में वकील यह भी कहते हैं कि कोर्ट में हमने यह कहा है कि बाइक खरीदी बेची गई इसका अमाउंट भी आ चुका है और उसे सिर्फ डिलीवर किया गया है जिसने आगे बाइक ली है उसने क्या किया क्या नहीं किया इसका किसी को आईडिया नहीं था।”

वहीं इस सबके बीच पुलिस को मोस्ट वांटेड मास्टरमाइंड शुभम लोनकर की तलाश है जिन्होंने रोहित शेट्टी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026