---Advertisement---

Sacred Games 3 का इंतजार कर रहे यूजर्स का टूटा दिल, Anurag Kashyap ने दिया बड़ा बयान

Sacred Games 3: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’। अलाया एफ और करण मेहता स्टारर यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अलावा फिल्ममेकर अपने एक बयान की वजह से भी चर्चा में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sacred Games 3: बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’। अलाया एफ और करण मेहता स्टारर यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अलावा फिल्ममेकर अपने एक बयान की वजह से भी चर्चा में हैं। दरअसल अनुराग कश्यप ‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर कुछ ऐसा बोल दिए हैं जिसे सुनकर वेब सीरीज के फैंस काफी सदमे में हैं। हाल ही में अनुराग ने कहा कि वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का तीसरा सीजन नहीं बनाया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर अनुराग कश्यप ने कही ये बात

इस बात में कोई शक नहीं है कि ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया गया था। वहीं बाद में फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने दूसरे सीजन को रिलीज किया लेकिन यह मेकर्स और फैंस की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे और इस बीच अनुसराग कश्यप ने कहा, “तांडव विवाद के बाद ओटीटी प्रोडक्शंस में यह हिम्मत नहीं रही है कि वह इस तरह से पंगा ले सके।”

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शुरुआत में ‘सेक्रेड गेम्स’ में हिस्सा नहीं थे अनुराग कश्यप

बता दें कि ‘सेक्रेड गेम्स’ में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जितेंद्र जोशी, राधिका आप्टे और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फैंस इस वेब सीरीज के दीवाने हो गए। फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि शुरुआत में वह इस प्रोजेक्ट का हिंसा नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस समय ‘मुक्काबाज’ की शूटिंग में बिजी थे लेकिन बाद में विक्रमादित्य ने उन्हें बुलाया और वह इस प्रोजेक्ट्स में शामिल हुए। अनुराग कश्यप ने कहा कि “तांडव विवाद के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स खौफ में हैं और उन्हें हिम्मत नहीं है।”

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026