---Advertisement---

Shah Rukh Khan के जवाब के आगे फीके पड़े सलमान खान और आमिर खान, क्या हुआ जब तीनों खान्स का एक साथ हुआ इंटरव्यू?

Shah Rukh Khan : सऊदी अरब में आयोजित हुई जॉय फोरम की इवेंट में उस वक्त शाहरुख खान ने अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लिया जब सलमान खान ने आमिर खान और अपने आप को बॉलीवुड का कहा , इसके साथ ही किंग खान को इंडस्ट्री के बाहर का बताया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 18, 2025 10:45 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के तीनों खान को लोग एक ही मंच पर देखने की इच्छा रखते हैं। इन तीनों की तिगड़ी इतनी ज्यादा बेस्ट मानी जाती है कि, कई बार कहा जाता है क्या होगा अगर ये खान एक साथ किसी फिल्म में दिखेंगे? मूवी का तो पता नहीं लेकिन ये तिगड़ी सऊदी अरब के रियाद की एक इवेंट में दिखी।जॉय फोरम नाम के कार्यक्रम में शाहरुख खान, आमिर, खान और सलमान खान ने रंग जमा दिया है। बॉलीवुड के खान्स की जुगलबंदी ने ना सिर्फ ऑडियंस को भर-भरकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया बल्कि, सोशल मीडिया पर जब वीडियो आया तो फैंस तारीफ करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किंग खान यानी की शाहरुख खान की हुई। दरअसल , उन्होंने इवेंट के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से सलमान खान और आमिर खान का स्टारडम फीका पड़ गया।

Shah Rukh Khan के जवाब के आगे फीका पड़ा सलमान खान, और आमिर खआान का स्टारडम

जॉय फोरम के मंच पर वैसे तो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने कई सारे मुद्दों पर बातें की और चर्चा की , लेकिन लोगों को पठान का रिप्लाई तब बहुत ही अच्छा लगा जब सलमान खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, ‘मैं और आमिर खान तो फिल्मी परिवार से हैं, लेकिन शाहरुख खान दिल्ली से हैं, जो एक नॉन-फिल्म बैकग्राउंड से आते हैं.. उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है..’ खुद के बाहरी होने के सवाल पर किंग खान ने गुस्सा ना करते हुए इसका जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया।

देखें वीडियो

एक्टर ने कहा, ‘आमिर का परिवार भी मेरा परिवार है, सलमान का परिवार भी मेरा परिवार है, तो मैं भी फिल्म इंडस्ट्री के परिवार से ही हूं।’ किंग का ये जवाब सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग उनके कायल हो गए और भर-भरकर तारीफ करने लगे। किंग खान ने ये साबित कर दिया है कि, वो सिर्फ अपने काम से ही राजा नहीं हैं बल्कि वो अपनी सोच से भी बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के राजा हैं। उनका ये रिप्लाई लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जॉय फोरम की इवेंट में छा गई बॉलीवुड के खान की तिगड़ी

बॉलीवुड के तीनों खान के इंटरव्यू की क्लिप को sohom नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इस वीडियो को देख यूजर्स सबसे ज्यादा शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, शाहरुख खान इसी लिए किंग है। दूसरा लिखता है, ये तीनों एक-दूसरे का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं। शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की इस तिगड़ी ने मंंच पर समां बांध दिया था। इनकी बातों को लोगों ने खूब एंजोए किया। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर पर इस इवेंट की कई सारी वीडियो वायरल हो रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026