---Advertisement---

क्या नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला के अफेयर पर Samantha Ruth Prabhu ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य भले ही आज अलग हो चुके हैं लेकिन वो अकसर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर सामंथा को लेकर यह खबर सामने आई कि उन्होंने नागा-शोभिता के रिलेशन पर कमेंट किया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2023 6:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य किसी समय में चर्चित कपल्स में से एक थे। हालांकि अब कपल अलग हो चुके हैं लेकिन आए दिन लाइमलाइट में होते हैं। इस बीच नागा का नाम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया है। वहीं, कपल ने अब तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन अब सामंथा ने इस बारे में पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अब इन सब बातों से की फर्क नहीं पड़ता हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या सामंथा ने किया नागा-शोभिता के रिश्ते पर कमेंट

सामंथा ने एक इंटरव्यू में कहा कि “उन्हें इस बात से अब कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसको डेट कर रहा है या किसके साथ रिलेशनशिप में है।” एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि “जो लोग प्यार का वैल्यू नहीं करते हैं वे कितने भी लोगों को डेट करें उनकी आंखों में आंसू आ ही जाएंगे। कम से कम लड़की को खुश तो रहना चाहिए और ऐसे में अगर उसे कोई केयर करने वाला मिलता है तो अच्छी बात है।”

ट्विटर के जरिए खंडन

https://twitter.com/Samanthaprabhu2/status/1643135242025283585?s=20

एक तरफ जहां उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है वहीं सामंथा ने ट्विटर के जरिए इस खबर को खंडन करती हुई नजर आई। उन्होंने इस खबर को शेयर कर कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा।”

सामंथा और नागा की तलाक से शॉक्ड थे फैंस

बता दें कि इससे पहले सामंथा अपनी शादी टूटने को लेकर भी चुप्पी तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा था कि जब कोई रिश्ता टूटता है तो दोनों तरफ दर्द होता है। जब जरुरी नहीं है कि हम अपने दर्द को बयां सबके सामने कर सकें। मैंने उस समय बहुत कुछ झेला और मुझे ख़ुशी है कि मैं आगे बढ़ चुकी हूं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उस समय बहुत लोगों ने मेरी मदद की थी। बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य की साल 2017 में शादी हुई थी और चार साल बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। दोनों की तलाक की खबरें फैंस के लिए चौंकाने वाली थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026