---Advertisement---

क्या इस वजह से एक्टिंग से ब्रेक लेंगी Samantha Ruth Prabhu! एक्ट्रेस को हुआ करोड़ों का नुकसान

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों से यह खबर आ रही है कि सामंथा आध्यात्म को समय दे रही हैं और इसके लिए उन्होंने लुक भी बदल लिए हैं। फैंस इस खबर से वाकई चौक गए हैं और उन्हें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 12:34 अपराह्न

Samantha Ruth Prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों से यह खबर आ रही है कि सामंथा आध्यात्म को समय दे रही हैं और इसके लिए उन्होंने लुक भी बदल लिए हैं। फैंस इस खबर से वाकई चौक गए हैं और उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि एक्ट्रेस सच में एक्टिंग से दूर जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सामंथा 1 साल के लिए एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह रही है। खैर इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन इस बात को हवा तब मिली जब सामंथा का नया लुक वायरल हुआ। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

इस वजह से एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं सामंथा

अगर एक रिपोर्ट की मानें तो समांथा रुथ प्रभु फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से 1 साल के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है। उन्होंने अक्टूबर 2022 में इस बीमारी को लेकर फैंस को जानकारी दी थी। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सामंथा ने सिडाटेल इंडिया और कुशी की शूटिंग पूरी करने के बाद तेलुगू ,तमिल या बॉलीवुड फिल्मों को साइन नहीं करने का फैसला लिया है। यहां तक की एक्ट्रेस मेकर्स को पहले से की हुई पेमेंट भी वापस कर चुकी है।

सामंथा को हुआ इतने करोड़ का नुकसान

वहीं अगर एक रिपोर्ट की माने तो सामंथा को इस वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अगर हम गौर करें तो एक्ट्रेस वैसे एक फिल्म के लिए 3.5 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उन्होंने हाल ही में 3 फिल्मों को साइन किया था ऐसे में उन्हें लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच में नुकसान हुआ है जो बहुत बड़ी बात है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में ‘शाकुंतलम’ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने पसंद तो नहीं किया लेकिन इस वजह से वह लगातार लाइमलाइट में रही है। वहीं एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ ‘सिडाटेल‘ की शूटिंग कर चुकी है इसके अलावा वह ‘कुशी’ में भी नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026