---Advertisement---

Sapna Choudhary dance video: लाल परी बनकर सपना ने दिया कमरतोड़ परफॉर्मेंस, देखने वालों की नहीं झपकीं आंखें

Sapna Choudhary dance video: पहले हरियाणा में अपना जलवा बिखेरने के बाद सपना चौधरी कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में धमाका कर चुकी हैं। यह बात सच है कि यहां तक पहुंचने के लिए सपना ने कई पापड़ बेले हैं लेकिन आज उनकी एक अलग पहचान है और फैंस उन्हें दिलोंजान से चाहते हैं। आज सपना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2023 3:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary dance video: पहले हरियाणा में अपना जलवा बिखेरने के बाद सपना चौधरी कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में धमाका कर चुकी हैं। यह बात सच है कि यहां तक पहुंचने के लिए सपना ने कई पापड़ बेले हैं लेकिन आज उनकी एक अलग पहचान है और फैंस उन्हें दिलोंजान से चाहते हैं। आज सपना स्टेज से लेकर कान्स तक का सफ़र तय कर चुकी हैं लेकिन लोगों को आज भी उनके स्टेज परफॉरमेंस खूब पसंद हैं। यही वजह है कि आए दिन लोगों के बीच उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं और सपना के देसी अंदाज पर लोग मर मिटने के लिए तैयार होते हैं। इस बीच एक बार फिर सपना का एक डांस वीडियो काफी सुर्खियों में है।

देसी ठुमकों ने फिर किया कमाल

इस वीडियो में अगर सपना की बात करें तो हमेशा की तरह वह अपने देसी अंदाज और ठुमकों से लोगों को घायल कर रही हैं। सपना रेड पटियाला सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं और वह ‘दो पाटा में जान’ गाने पर मदमस्त होकर ठुमके लगा रही हैं। वहां मौजूद भीड़ इस बात को बखूबी बयां कर रही है कि वह किस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। हरियाणवी डांसर्स के बीच अभी भी सपना का नाम एक ब्रांड है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

सपना का नहीं है कोई टक्कर

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कई हरियाणवी डांसर्स खूब चर्चा में है लेकिन यह भी सच है कि सपना के टक्कर की यहां कोई नहीं है। इस वीडियो की बात करें तो यह Sapna Entertainment यूट्यूब से जारी किया गया है। 8 अक्टूबर 2022 को जारी इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ जमा होती हैं और वह हर बार अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। पॉपुलैरिटी और नाम मिलने के बाद भी सपना अपने फैंस को अपने स्टेज डांस से इम्प्रेस करती हैं।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026