---Advertisement---

2020 में ब्रेकअप के बाद टूट चुकी थी Sara Ali Khan, ट्रोलिंग को लेकर एक्ट्रेस का छलका दर्द

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक समय में ब्रेकअप के बाद टूट चुकी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि इस समय कुछ फर्क नहीं पड़ रहा था कि ट्रोलर्स उनके बारे में क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2023 4:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वह जिंदगी में कभी मुस्कुराना भूलती हैं। अक्सर कैमरे पर स्माइल दिखाती हुई सारा एक समय पर ब्रेकअप का भी दर्द झेल चुकी हैं। एक्ट्रेस कई दफा लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। कभी कार्तिक आर्यन तो कभी इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल एक्ट्रेस का नाम कई लोगों से जुड़ा हालांकि सारा ने कभी भी इन बातों को लेकर कोई कमेंट्स देती नजर नहीं आई। इस बीच सोशल मीडिया पर सारा ब्रेकअप को लेकर बात करती हुई नजर आई। वह 2020 के उन पलों के बारे में बात करती हुई नजर आई जो उनकी जिंदगी का सबसे बुरा फेज रहा है।

जब आप दुखी होते हैं तो फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या सोच रहे हैं

सारा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ब्रेकअप लो लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 2020 में उनका ब्रेकअप हुआ। इस साल की शुरुआत ही दुख के साथ हुई थी और मुश्किलें आती रही। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पर्सनल लाइफ में जूझ रही थी इसलिए उनपर ट्रोलिंग का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे ब्रेकअप के बाद तमाम तरह की चीजें इंटरनेट पर आने लगी। अगर आपका दिल टूटा है और आप दुखी हैं। आप जिंदगी में थके हुए हैं और डरे हुए हैं तो क्या फर्क पड़ता है 20 लोग पढ़ रहे हैं और आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। आपके अंदर एक ज्वालामुखी धधक रहा है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

कार्तिक आर्यन संग जुड़ा था नाम

बता दें कि 2020 में ‘लव आज कल’ के दौरान सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन संग जुड़ा था। खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कभी भी बातें करते हुए नजर नहीं आए। वहीं, बाद में फिल्म रिलीज के बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। वहीं यह फिल्म भी खास कमाल नहीं दिखा सकी और सारा अली खान को काफी ट्रोल किया जाने लगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ओटीटी रिलीज फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आई थी। एक्ट्रेस की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026