---Advertisement---

अभिनेता Anupam Kher के साथ Satish Kaushik की बेटी वंशिका ने बनाया रील, वीडियो शेयर कर लिखा दिल छूने वाली बात

अभिनेता अनुपम खेर के साथ मस्ती करते हुए सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने वीडियो शेयर किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 22, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anupam Kher: मशहूर फिल्म स्टार सतीश कौशिक का कुछ समय पहले निधन हो गया था। अचानक से हुए निधन की वजह से उनके परिवार के लोगों को इसका गहरा सदमा लगा। अब परिवार के लोगों को इस सदमे से बाहर निकालने के लिए उनके सबसे करीबी दोस्त अनुपम खेर साथ खड़े हैं। ऐसे में शुक्रवार को अनुपम खेर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के घर पहुंचे हुए थे।वहां पर वह उनकी बेटी वंशिका के साथ में मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान अभिनेता की बेटी वंशिका ने वीडियो भी शेयर किया है और दिल छूने वाली बात लिखी है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस भी बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं।

अनुपम खेर के साथ मस्ती करती दिखी वंशिका

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की गिनती भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में होती थी। अभिनेता ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। ऐसे में उनका इस तरह से चले जाना कहीं न कहीं फिल्मी दुनिया के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। ऐसे में अब उनके करीबी लोग परिवार का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को अभिनेता अनुपम खेर के साथ मस्ती करते हुए वंशिका ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को वंशिका ने भी शेयर किया है। वंशिका ने वीडियो को शेयर करते हुए अपने पापा को सबसे अच्छा डांसर बताया है।

ये भी पढ़ें: ईद-उल-फितर के त्योहार से पहले Yemen के परिवारों को मिला जख्म, ज़कात बांटने के दौरान मची भगदड़ में 79 की मौत

वंशिका ने वीडियो शेयर कर लिखी दिल छूने वाली बात

 

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “आज अनुपम अंकल के साथ मैं पहली बार रील बना रही हूं। अनुपम अंकल को अभी और अच्छे से तैयारी करने की जरुरत है। अनुपम अंकल से अच्छा पापा डांस करते थे। अनुपम अंकल के इतना मेरे साथ में कोशिश किया इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूं। लव यू।” अभिनेता अनुपम खेर और वंशिका के मस्ती वाले इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है। फैंस इस वीडियो में कमेंट करके सतीश कौशिक को अनुपम खेर का सबसे अच्छा और खास दोस्त बता रहे हैं।

आंखों से गिरने लगे थे आंसू

कुछ दिनों पहले ही सतीश कौशिक की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस बर्थ एनिवर्सरी को फिल्मी जगत के लोगों ने खास अंदाज में मनाया। इसमें अनिल कपूर भी शामिल हुए थे। रात के समय हो रहे इस इवेंट में जब अनिल कपूर को बोलने के लिए माइक दिया गया तो वो और अनुपम खेर दोनों ही लोग सबके सामने सतीश को याद करके रोने लगे। बता दें कि सतीश कौशिक की मृत्यु 9 मार्च 2023 को 66 साल की उम्र में हुई थी।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026