---Advertisement---

Jawan के टीजर को लेकर Shah Rukh Khan ने कहीं ये बात, फैंस के सवालों का मजेदार जवाब देते आए नजर

Shah Rukh Khan: हाल में ‘पठान’ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके किंग खान यानी शाहरुख खान बहुत जल्द ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भी पठान की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2023 3:28 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: हाल में ‘पठान’ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके किंग खान यानी शाहरुख खान बहुत जल्द ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भी पठान की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब होगी लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस बीच एक बार फिर शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन किया जिसमें वह लोगों के कई सवाल के मजेदार जवाब देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका #AskSRK काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं क्या रहा इस सेशन में खास।

जवान के टीजर रिलीज पर हुआ बड़ा खुलासा

इसमें शक नहीं है कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस से रूबरू होने के लिए किंग खान कभी अपने बंगले मन्नत के बालकनी में नजर आते हैं तो कभी टि्वटर पर #AskSRK में। ऐसे में वह फैंस के बीच लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में शाहरुख के #AskSRK की बात करें तो इसमें शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म जवान से लेकर दिलचस्प सवाल पर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान एक फैन ने पूछा कि “सर जवान टीजर कब आएगा। इस पर किंग खान ने कहा कि फिल्म की कई चीजें अभी जगह पर आनी बाकी है लेकिन सब ठीक चल रहा है उम्मीद है बहुत जल्द आएंगे।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

फैंस की कर दी शाहरुख ने बोलती बंद

AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या शाहरुख सर। इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, “नहीं मैं अपनी बुरी आदतों को अकेले ही करता हूं।” इसके अलावा भी शाहरुख खान फैंस के मजेदार सवालों के मुंह तोड़ जवाब देते हुए नजर आए। ऐसे में यह सच है कि ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि हाजिर जवाबी में भी शाहरुख का कोई जवाब नहीं है। वह लोगों को मजेदार जवाब देते हुए चुप कराना बखूबी जानते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026