---Advertisement---

क्या अंबानी की पार्टी में Shah Rukh Khan की हुई गौरी खान से लड़ाई, इनसाइड वीडियो को देख कन्फ्यूज हुए फैंस

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह गौरी खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस अटकलें लगा रहे है कि किसी बात को लेकर दोनों की लड़ाई हो गयी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2023 4:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है। अक्सर कपल गोल सेट करते नजर आने वाले शाहरुख और गौरी को खुलेआम लड़ते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख गुस्से में नजर आ रहे हैं। ऐसा फैंस का मानना है कि दोनों की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गयी है। वीडियो वायरल होते ही फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर हैं। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है। आइये देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

क्या है इस वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख पहले गौरी से कुछ बोल रहे हैं और फिर दोनों बातचीत करने लगते हैं। शाहरुख गुस्से में लग रहे हैं हालांकि गौरी बार-बार उन्हें पकड़ती हुई नजर आती है। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म होना लाजमी है। फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों की कहासुनी हो गई है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो में कपल पहले परफॉर्मेस को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और गौरी का यह वीडियो हाल ही में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट से है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

वीडियो पर यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “खान साहब गुस्से में लग रहे हैं।” एक और यूजर ने कहा, “गौरी खान कह रही है कि चलो मेरे साथ डांस करो लेकिन शाहरुख कह रहे हैं कि घर चलो लेट हो रहा है।” एक और यूजर ने कहा, “लग तो ऐसे रहा है जैसे बहस हो रही है।” बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में काफी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने गौरी खान के एक पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते नजर आए थे। उन्होंने फैमिली फोटो को देख कहा था, “यार गौरी तुमने कितने खूबसूरत बच्चे बनाए हैं।”

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026